Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

सपा सांसद आनंद भदौरिया ने इस मीडिया संस्थान के खिलाफ की FIR दर्ज करने की मांग!

लखीमपुर खीरी। समाजवादी पार्टी के सांसद आनंद भदौरिया ने एक समाचार चैनल और उसके संवाददाता के खिलाफ पुलिस में शिकायत देकर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। धौरहरा लोकसभा सीट से सांसद आनंद भदौरिया का आरोप है कि चैनल ने सोशल मीडिया पर एक ऐसी खबर प्रसारित की, जिसमें उनके साथ समाजवादी पार्टी के 26 सांसदों को लेकर झूठी और भ्रामक जानकारी फैलाई गई।

Official letterhead with the Indian national emblem at the top, then 'Anand Bhadouria' as Member of Parliament, Lok Sabha - 29, Dhaurahara, followed by a formal Hindi letter concerning a media issue.
सांसद आनंद भदौरिया द्वारा पुलिस को दिया गया पत्र

सांसद ने कोतवाली लखीमपुर के प्रभारी निरीक्षक को भेजे पत्र में कहा है कि 18 जून 2026 को ग्लोबल भारत टीवी (GB TV Media Network Private Limited, गाजियाबाद) के आधिकारिक फेसबुक पेज पर न्यूज रिपोर्टर अभिषेक सांगिड़िया द्वारा एक वीडियो/पोस्ट प्रकाशित की गई। उनके अनुसार इस पोस्ट में समाजवादी पार्टी के 26 सांसदों सहित उनके खिलाफ असत्य और भ्रामक समाचार प्रसारित किया गया, जिससे पार्टी की सामाजिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा है।

आनंद भदौरिया ने शिकायत में कहा है कि वायरल वीडियो और पोस्ट के कारण आम जनता के बीच समाजवादी पार्टी और उसके सांसदों के प्रति गलत धारणा बनी है। उनका आरोप है कि यह कृत्य जानबूझकर किया गया, जिससे उनकी व्यक्तिगत छवि और पार्टी की प्रतिष्ठा को क्षति पहुंची है तथा उन्हें मानसिक पीड़ा भी हुई है।

सांसद ने अपने पत्र में कहा है कि यह मामला भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत संज्ञेय अपराध की श्रेणी में आता है। उन्होंने पुलिस से मामले में प्रथम सूचना रिपोर्ट (एफआईआर) दर्ज कर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की है।

शिकायत पत्र 19 जून 2026 को लखीमपुर खीरी से जारी किया गया है। अब इस मामले में पुलिस क्या कार्रवाई करती है, इस पर निगाहें टिकी हुई हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन