Connect with us

Hi, what are you looking for?

मध्य प्रदेश

मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में बीजेपी महिला प्रदेश अध्यक्ष की बेटी मृणाल एलकर की नियुक्ति सवालों में!

Professional headshot of a woman with dark hair and glasses, wearing a navy blazer and white shirt, facing the camera with a neutral expression

न्यायपालिका में नियुक्तियों को लेकर एक बार फिर पारदर्शिता और निष्पक्षता पर बहस छिड़ सकती है। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की ओर से मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में न्यायाधीश नियुक्त करने के लिए प्रस्तावित नामों में अधिवक्ता मृणाल एलकर का नाम भी शामिल है। मृणाल एलकर, मध्य प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व अध्यक्ष लता एलकर की बेटी हैं। उनकी राजनीतिक पारिवारिक पृष्ठभूमि को लेकर न्यायिक नियुक्तियों की प्रक्रिया और निष्पक्षता पर सवाल उठाए जा रहे हैं। हालांकि, किसी व्यक्ति के परिजन की राजनीतिक संबद्धता अपने आप में उसकी न्यायिक निष्पक्षता पर सवाल उठाने का पर्याप्त आधार नहीं है। ऐसे में नियुक्ति संबंधी आदेश की कॉपी और कॉलेजियम की सिफारिश के तथ्यों के आधार पर यह देखना अहम होगा कि नियुक्ति की प्रक्रिया क्या रही और इस पर उठ रहे सवालों का आधार क्या है।


अजय कुमार खेमका–

न्यायपालिका की निष्पक्षता पर सवाल: क्या उम्मीद करें?

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम द्वारा हाल ही में मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के लिए जजों की नियुक्तियों की सूची सामने आई है। इस सूची में एडवोकेट मृणाल एलकर (Mrinal Elkar) को जज के रूप में नियुक्त किए जाने का प्रस्ताव है, जो कि मध्य प्रदेश बीजेपी महिला मोर्चा की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती लता एलकर की सुपुत्री हैं।

जब न्यायपालिका में नियुक्तियां इस प्रकार की राजनीतिक पृष्ठभूमियों से होने लगेंगी, तो आम जनता निष्पक्षता और न्याय की उम्मीद कैसे करे?

बड़ा सवाल यह है: क्या ऐसे पदों पर बैठे न्यायाधीश कभी भी सत्ता में बैठी पार्टी (बीजेपी) के नेताओं या सरकार के ख़िलाफ़ कोई निष्पक्ष और स्वतंत्र निर्णय देने का साहस जुटा पाएंगे?

जब न्याय के मंदिर में ही राजनीतिक परिवारों की पहुंच इतनी गहरी हो जाएगी, तो संविधान की रक्षा और न्याय की निष्पक्षता पर सवाल उठना लाजिमी है।

Official document titled STATEMENT from the Supreme Court Collegium listing seven proposed Madhya Pradesh High Court judges, with an emblem at the top.
नॉमिनेशन पत्र
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन