Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दिल्ली

सुनंदा मर्डर केस : अब होगी पाकिस्तानी पत्रकार मेहर तराड़ से पूछताछ

नई दिल्ली : दिल्ली पुलिस कमिश्नर बी एस जस्सी ने बताया कि दिल्ली पुलिस की एसआईटी टीम सुनंदा पुष्कर मामले में पाकिस्तान की पत्रकार मेहर तराड़ से पूछताछ कर सकती है। यद्यपि उन्हें अभी ऐसा कोई नोटिस नहीं भेजा गया है। इस बीच मेहर ने एक भारतीय न्यूज़ चैनल से बातचीत में कहा है कि वह मामले में दिल्ली पुलिस का सहयोग करना चाहेंगी। 

पाकिस्तान की पत्रकार मेहर तराड़ 

उल्लेखनीय है कि 52 वर्षीय सुनंदा दक्षिण दिल्ली में 17 जनवरी 2014 को एक पांच सितारा होटल में मृत हालत में पाई गई थी। इससे एक ही दिन पहले माइक्राब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर उनका पाकिस्तानी पत्रकार मेहर तराड़ के साथ उनके थरुर से कथित प्रेम संबंधों को लेकर झगडा हुआ था। सुनंदा ने तरार पर आरोप लगाया था कि वो उनके पति यानि की शशि थरूर के ज्यादा करीब आ रही हैं। और तरार की वजह से मौत से पहले के कुछ दिनों में सुनंदा और थरूर में कई बार झगड़े भी हुए थे। होटल में भी मौत से पहले की रात सूत्रों के मुताबिक तरार को लेकर सुनंदा ने थरूर को काफी कुछ कहा था। हालांकि मेहर तरार ने शशि थरूर से किसी किस्म के रिश्ते की बात को लगातार नकारा है।

सुनंदा के पति शशि थरूर और मेहर के दोस्ती की बात सुर्खियों में रही है। हत्याकांड में एसआईटी सुनंदा पुष्कर के पति और कांग्रेस सांसद शशि थरूर, घरेलू नौकर बजरंगी और नारायण सिंह, थरूर दंपती के मित्र संजय दीवान, गंगा राम अस्पताल के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ रजत मोहन तथा निजी सहायक प्रवीण कुमार से पूछताछ कर चुकी है।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन