Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

तीन तलाक खात्मे के जरिए मोदी ने मुस्लिम समाज में दो-फाड़ कर दिया, देखें वीडियो

मोदी ने तीन तलाक प्रथा खत्म करने की कवायद क्या शुरू की, मुस्लिम समाज दो-फाड़ हो गया है. मुस्लिम महिलाएं तो खासकर मोदी की दीवानी हो गई हैं. कई प्रगतिशील मुस्लिम पुरुष भी मोदी के इस कदम का समर्थन कर रहे हैं. मुस्लिम परसनल लॉ बोर्ड ने तीन तलाक पर मोदी की पहल का विरोध किया तो मुस्लिम महिलाएं मैदान में आ गईं. इन महिलाओं ने मुस्लिम परसनल ला बोर्ड का पुतला फूंका और नारे लगाए.

ताजनगरी आगरा में ठीक डीएम आफिस के सामने मुस्लिम समाज की महिलाओं ने मुस्लिम लॉ बोर्ड का पुतला फूंक दिया. पुतला फूंकने वाली मुस्लिम महिलाओं के साथ मुस्लिम भाइयों ने मुस्लिम लॉ बोर्ड मुर्दाबाद के नारे भी लगाए. जिलाधिकारी कार्यालय के आगे मुस्लिम लॉ बोर्ड का पुतला फूंकने वाली मुस्लिम महिलाओं का कहना था कि मुस्लिम ला बोर्ड उन्हें आजाद देखना नहीं चाहता. यही वजह है कि मुस्लिम लॉ बोर्ड रोज  एक नया बयान देकर और नया पेंच फंसाकर मुस्लिम महिलाओं में आक्रोश पैदा कर रहा है. आक्रोशित मुस्लिम महिलाओं ने जिलाधिकारी कार्यालय के सामने मुस्लिम लॉ बोर्ड के पुतले को आग लगाकर उस पर चप्पलें भी मारीं. इस दौरान मुस्लिम समाज के कई लोग भी केंद्र सरकार की वकालत करते नजर आए. 

इन मुस्लिम भाइयों का कहना था कि देश के प्रधानमंत्री और केंद्र सरकार ने तीन तलाक के मुद्दे को खत्म करने के लिए जो कदम उठाया है, वह सराहनीय है. मुस्लिम लॉ बोर्ड नकारात्मक बयान देकर  मुस्लिम महिलाओं के को अपना विरोधी बना रहा है. मुस्लिम नेताओं का कहना है कि मुस्लिम लॉ बोर्ड को तत्काल अपने बयान को वापस लेना चाहिए. मुस्लिम महिलाओं ने मुस्लिम लॉ बोर्ड का पुतला फूंककर लड़ाई लड़ने का ऐलान कर दिया है. देखें संबंधित वीडियो…

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन