Connect with us

Hi, what are you looking for?

सुख-दुख

ज़ी मीडिया के चेयरमैन डॉ सुभाष चंद्रा के पिता नंद किशोर गोयनका नहीं रहे!

Portrait of an elderly man with white hair and thick eyebrows, wearing a light shirt, framed in a dark wood frame.

Essel ग्रुप (ज़ी मीडिया समूह) के चेयरमैन डॉ. सुभाष चंद्रा के पिता प्रखर सामाजिक कार्यकर्ता 96 साल के श्री नंद किशोर गोयनका जी नहीं रहे, एस्सेल परिवार के लिए आज दुःख की घड़ी है। एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन डॉक्टर सुभाष चंद्रा के पिता श्री नंद किशोर गोयनका जी का आज दोपहर 12.30 बजे मुंबई में निधन हो गया।

सोमवार दोपहर साढ़े बारह बजे उन्होंने मुंबई स्थित अपने निवास पर अंतिम सांसें लीं। श्री नंद किशोर गोयनका जी का पार्थिव शरीर उनके निवास स्थान A रोड, वसंत सागर, मरीन ड्राइव में अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है.

28 सितंबर 1930 को जन्म लेने वाले श्री नंद किशोर गोयनका जी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के समर्पित स्वयंसेवक थे। संघ में उन्होंने कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाईं। कारोबार से दूर रहने वाले श्री नंद किशोर गोयनका जी हमेशा सामाजिक कार्यों और गोसेवा में समर्पित रहे।

वैश्य समाज को एकजुट करने के लिए उन्होंने अथक प्रयास किए। इसके अलावा अग्रसेन व्यापारियों के महाराजा अग्रसेन की राजधानी अग्रोहा के विकास में बड़ी भूमिका निभाई।

श्री नंद किशोर गोयनका जी का अंतिम संस्कार हिसार में किया जाएगा.


Two elderly men in white traditional outfits sit together indoors, one in a chair and the other leaning nearby.

राष्ट्र सेवा और सेवाभाव को समर्पित जीवन को नमन।
आज सुबह हमारे पूज्य पिताजी, श्री नंद किशोर गोयनका जी ने अपनी अंतिम सांस ली। पूरा परिवार इस घड़ी में भावुक है, लेकिन शोक से अधिक हमारे मन में उनके 96 वर्षों के उस गौरवशाली जीवन के प्रति कृतज्ञता है, जो उन्होंने समाज और राष्ट्र को समर्पित किया।
एक सच्चे राष्ट्रीय स्वयंसेवक (RSS) स्वयंसेवक के रूप में उनका राष्ट्र-प्रथम का संकल्प, समाज सेवा के प्रति उनका समर्पण और ‘गौ सेवा’ के लिए उनका निस्वार्थ जीवन हम सभी के लिए एक मार्गदर्शक स्तंभ रहा है।
बाबूजी, आपकी सीख और आपके संस्कार हमेशा हमारे साथ रहेंगे। ॐ शांति!
-सुभाष चंद्रा, चैयरमैन, ZEE समूह

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन