Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

टीवी न्यूज इंटरव्यू का एक और घटिया और निरर्थक फॉर्मेट, गेस्ट के पीछे दो एंकर बैठे हैं!

Six-panel debate around a circular white table in a dark studio; NDTV India logo visible, red banner with Hindi text at the bottom.

डॉ नदीम अख्तर-

टीवी न्यूज इंटरव्यू का एक और घटिया और निरर्थक फॉर्मेट। गेस्ट के पीछे दो एंकर बैठे हैं। अब वो गेस्ट की पीठ से तो सवाल पूछेंगे नहीं। शर्मनाक ये है कि गेस्ट के ठीक पीछे सीनियर टीवी जर्नलिस्ट और बीजेपी कवर करने वाले पत्रकार अखिलेश शर्मा को बिठा दिया है। मैं उनकी जगह होता, तो अपना ऐसा सार्वजनिक अपमान कभी ना करता।

अखिलेश जी से कहना चाहता हूं कि सीएनबीसी आवाज़ मार्का संजय पुगलिया और टीवी टुडे मार्का बॉस राहुल कंवल के आगे आपकी नहीं चल रही है तो इस्तीफा दे दीजिए। पत्रकारिता में बीजेपी को फेवर करने के लिए आपको बदनाम किया जाता है और बीजेपी राज में ही अदानी के चैनल में आपकी नहीं चल रही? आप NDTV की टीम के पुराने धुरंधर हैं, फिर ऐसा क्यों हुआ?

रही बात इंटरव्यू के फॉर्मेट की तो लगता है कि राहुल कंवल अभी भी टीवी टुडे के माइंडसेट से बाहर नहीं निकल पाए हैं। आज तक चैनल पे इंटरव्यू का एक घटिया फॉर्मेट है – थर्ड डिग्री। इसमें तीन एंकर मिलकर गेस्ट को रोस्ट करने की कोशिश करते हैं। कम से कम दिखाया तो ऐसा ही जाता है। अरे भाई! ये टीवी स्टूडियो है कि पुलिस स्टेशन!

और कौन वो नामाकूल गेस्ट है जो थर्ड डिग्री तक टॉर्चर होने आपके स्टूडियो आता है। क्या फूहड़पन और मज़ाक है। उसी फॉर्मेट का विस्तार है ये गोलचक्कर इंटरव्यू। इसमें दो एंकर गेस्ट के पिछवाड़े बैठे हुए हैं। ना चेहरा दिख रहा, ना कोई eye contact है। अगर मैं एडिटर होता तो जो भी इंटरव्यू का ऐसा फॉर्मेट सुझाता, उसे दो महीने के लिए टीवी की बेसिक ट्रेनिंग के लिए भेज देता।

कुछ नया करने के चक्कर में भद्द नहीं पिटवानी चाहिए। सबक यही है।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन