Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

एनडीटीवी के मालिकों के यहां छापे की खबरें जी न्यूज जोरशोर से दिखा रहा

सुभाष चंद्रा जी ग्रुप के मालिक हैं. भाजपा कोटे से सांसद हैं. मोदी जी के भक्त हैं. कोल गेट से संबंधित खबरें दबाने के लिए कांग्रेसी नेता नवीन जिंदल से रिश्वत मांगने के आरोपी हैं. उनके जी न्यूज के संपादक सुधीर चौधरी भी इसी मामले में आरोपी हैं और जेल जा चुके हैं. जी न्यूज मोदी सरकार के प्रबल समर्थक चैनल की तरह काम करता है. ऐसे में मोदी सरकार को लेकर आलोचनात्मक रुख रखने वाले एनडीटीवी के मालिकों के यहां पड़े छापे के बाद इससे संबंधित खबरें जी न्यूज पर जोरशोर से प्रसारित की जा रही हैं.

एक समय था जब जी न्यूज के मालिकान और संपादक रिश्वतखोरी में फंसे थे तो इससे संबंधित खबरें एनडीटीवी पर खूब चलती थीं. मीडिया में राजनीतिक पार्टियों के आधार पर हुए ध्रुवीकरण के चलते चैनल अब एक दूसरे पर अपनी सुविधा और फायदे के हिसाब से निशाना तानते हैं. लेकिन इस सबसे भला जनता का हो रहा है जिसे सबक कुकर्म जानने देखने पढ़ने को मिल रहे हैं. मीडिया में अब आपस में मिलकर एक दूसरे की बुराई से संबंधित खबरें दबा लेने का चलन खत्म होने लगा है. यह शुभ है. फिलहाल कुछ स्क्रीनशाट देखिए जो जी न्यूज से लिया गया है…

इसे भी पढ़ें…

xxx

xxx

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन