Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

जिस सीएम ने शादी ही नहीं की, उसके छह बच्चे बता रहा है एनडीटीवी!

Bhoopendra Singh : सबसे पहले वीडियो को पूरा सुनें…… अंधविरोध में NDTV पागल हो गया है…. जिसने शादी ही नहीं की उसके 6 बच्चे बता रहा है…मतलब नीचता की हद होती है…. उससे भी नीचे जाकर Ndtv पत्रकारिता कर रहा है….बच्चों को एंकर बनाने पर यही होता है..

एंकर महोदया कह रही हैं कि सर्बानन्द सोनोवाल ने असम में दो बच्चों को पॉलिसी लेकर आए हैं.. जनवरी 2021 के बाद असम में जिसके दो बच्चे से ज्यादा होंगे उनको सरकार की किसी भी योजना का लाभ नहीं मिलेगा. उसके बाद एंकर महोदया असम सीएम पर बोली मारते हुए कहती हैं कि जबकि सोनोवाल के 6 बच्चे हैं..

ये पूरी गलत खबर है…

सच ये है कि सोनोवाल ने शादी ही नहीं की है.. तो ये 6 बच्चों की खबर Ndtv को किसने दी…

एंकर सोनल मेहरोत्रा कपूर झूठ फैला रही है कि असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल के छह बच्चे हैं, जबकि सच यह है कि सर्बानंद सोनोवाल अविवाहित हैं। न उनकी पत्नी है, न बच्चे!

Ndtv को क्या तकलीफ है… देश में क्यों नहीं होनी चाहिए दो बच्चों की नीति…. गंवारों जैसे सवाल क्यों करता है Ndtv….

देखें वीडियो-

इंडिया टीवी समेत कई न्यूज चैनलों में काम कर चुके भूपेंद्र सिंह की एफबी वॉल से.


CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन