Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दिल्ली

‘न्यूज बेंच’ मैग्जीन की तरफ से ‘शहीदों के नाम आज की शाम’ होटल रेडिसन ब्लू द्वारका में

68वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर 14 अगस्त को अमर शहीदों की याद में न्यू्ज बेंच, ‘जज्बाः जरा याद करो कुर्बानी’ नाम से एक सूफी संगीत संध्या का आयोजन कर रहा है। कार्यक्रम होटल रेडिसन ब्लू नजदीक मेंट्रो स्टेशन द्वारका-13 में सांय 6:00 बजे से प्रारंभ होगा। इस क्रार्यक्रम में राजनीति, कला व साहित्य जगत की जानी-मानी हस्तियां उपस्थित होंगी।

68वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर 14 अगस्त को अमर शहीदों की याद में न्यू्ज बेंच, ‘जज्बाः जरा याद करो कुर्बानी’ नाम से एक सूफी संगीत संध्या का आयोजन कर रहा है। कार्यक्रम होटल रेडिसन ब्लू नजदीक मेंट्रो स्टेशन द्वारका-13 में सांय 6:00 बजे से प्रारंभ होगा। इस क्रार्यक्रम में राजनीति, कला व साहित्य जगत की जानी-मानी हस्तियां उपस्थित होंगी।

डॉ. जितेंद्र सिंह (राज्य मंत्री, स्वतंत्र प्रभार प्रधानमंत्री कार्यालय, परमाणु ऊर्जा, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, लोक शिकायत और कार्मिक) कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे। इसके अलावा अनुराग ठाकुर (अध्यक्ष, भाजपा युवा मोर्चा), कैप्टन बाना सिंह (परमवीर चक्र प्राप्तकर्ता) प्रहलाद पटेल (पूर्व राज्य मंत्री,  भारत सरकार),  नरेश सिरोही (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, भाजपा किसान मोर्चा), सतीश उपाध्याय (अध्यक्ष, दिल्ली प्रदेश भाजपा), वीरेंद्र सिंह (संसद सदस्य, लोकसभा) व प्रवेश साहेब सिंह वर्मा (संसद सदस्य, लोकसभा) जैसी हस्तियां उपस्तिथ होंगी।

दिलकश आवाज के मालिक सुविख्यात पार्श्व गायक हरिहरन इस कार्यक्रम में अपनी स्वरलहरियां बिखेरेंगे।  ‘रेडिसन ब्लू’ होटल इस आयोजन का हॉस्पिटीलिटी और कैराली आयुर्वेदिक ग्रुप गिफ्ट पार्टनर है। इसके साथ ही 92.7 बिग एफएम और एपीएन न्यूज इस आयोजन के मीडिया पार्टनर हैं।

सूचना एक शक्ति है और अपने पाठकों को नवीनतम जानकारी उपलब्ध कराना उन्हें सशक्त करने का सबसे उत्तम माध्यम है। मीडिया स्तंभ के रूप में न्यूज बेंच बेबाकी से इस कार्य को शुरू कर चुका है। समाचारों का विश्लेषण कर उसके व्यापक प्रभाव से रू-ब-रू कराना हमारा ध्येय है। न्यूज बेंच, हिंदी व अंग्रेजी पत्रिका, साप्ताहिक समाचार-पत्र व वेब पोर्टल के माध्यम से दिल्ली समेत देश के हर कोने में उपलब्ध हैं। देश के 265 शहरों में इसकी उपस्थिति है। न्यूज बेंच अपने पाठकों तक अपनी पहुंच बनाने में हमेशा से प्रयत्नशील रहा है।

प्रेस रिलीज

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन