Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

न्यूज़ 11 भारत पर सैलरी मारने का आरोप, पूर्व कर्मचारी ने भेजा कानूनी नोटिस!

Formal job offer letter from News11 Bharat dated 02/02/2026 offering the position of Reporter to Priyanshu Kumar Jha, with joining date 02.02.2026.

रांची: न्यूज़ 11 भारत एक बार फिर कर्मचारियों के वेतन भुगतान को लेकर सवालों के घेरे में है। चैनल के पूर्व रिपोर्टर प्रियांशु कुमार झा ने प्रबंधन पर बकाया वेतन रोकने और फुल एंड फाइनल सेटलमेंट में देरी करने का आरोप लगाते हुए कानूनी नोटिस भेजा है।

प्रियांशु का आरोप है कि चैनल में नौकरी के दौरान भी वेतन समय पर नहीं मिलता था। उनका कहना है कि पहले महीने की सैलरी भी काफी देरी से जारी की गई थी। इसके बाद नौकरी छोड़ने पर बकाया वेतन और फाइनल सेटलमेंट के लिए उन्हें कई दिनों तक लगातार संपर्क करना पड़ा, लेकिन भुगतान नहीं किया गया। जबकि उनका लास्ट वर्किंग डे 23 अप्रैल था।

पूर्व रिपोर्टर के मुताबिक, बार-बार मांग करने के बाद भी चैनल प्रबंधन ने पूरा भुगतान करने के बजाय कटौती करके केवल 10,887 रुपये भेजे। उनका दावा है कि जब उन्होंने इस पर सवाल उठाया तो ईमेल के जरिए आश्वासन दिया गया कि मई के अंत तक फुल एंड फाइनल सेटलमेंट कर दिया जाएगा, लेकिन आज तक मामला लंबित है।

प्रियांशु का कहना है कि उनके पास प्रबंधन के साथ हुई बातचीत के कॉल रिकॉर्ड और ईमेल मौजूद हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि दिल्ली में उनके साथ काम करने वाले कैमरामैन राहुल कुमार का भुगतान भी अब तक नहीं किया गया है।

पूर्व कर्मचारी का दावा है कि यह कोई अकेला मामला नहीं है। उनका आरोप है कि चैनल में पहले भी कई कर्मचारियों को वेतन और सेटलमेंट के लिए लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा है। इसी कारण उन्होंने अब कानूनी नोटिस के जरिए अपना बकाया भुगतान मांगा है।

नोटिस में न्यूज़ 11 भारत प्रबंधन से बकाया वेतन, फुल एंड फाइनल सेटलमेंट और भुगतान का पूरा विवरण उपलब्ध कराने की मांग की गई है। साथ ही चेतावनी दी गई है कि समय पर भुगतान नहीं होने पर श्रम विभाग और अन्य सक्षम मंचों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Screenshot of an email titled 'Regarding Final Settlement and Pending Salary' from HR asking to share final settlement details and timeline for April 2026/end of month.
Email text about March 2026 work report discrepancies, days worked, payable amount, and related travel for Kolkata election coverage to Delhi.
Mobile email from HR about final settlement under review and April 2026 salary pending until end of the month
Email screenshot: Subject 'Regarding Work Performance and Salary Settlement' from HR to Priyanshu, mentioning unsatisfactory performance and attached March 2026 work report.
Screenshot of an email to HR in which the sender defends their performance, claims salary is unpaid, and asks for fair compensation, ending with 'Thank You' (UI shows Reply and Forward options in a chat-like app).
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन