Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

न्यूज़ 18 इंडिया के प्रोड्यूसर रणविजय गौतम की हार्टअटैक से मौत!

न्यूज़ 18 इंडिया के शो ‘सौ बात की एक बात’ में काम करने वाले प्रोड्यूसर रणविजय की हार्टअटैक से हुई मौत..

रोजाना की तरह रणविजय आज भी ऑफिस आए और अपनी गाड़ी को पार्किंग में लगाया और उनको हार्टअटैक आ गया जिससे उनकी मौत हो गयी..

‘न्यूज18 इंडिया’ के पत्रकार रणविजय दोपहर करीब 2 बजे की शिफ्ट में थे और जब अपनी गाड़ी पार्क कर रहे थे, तभी अचानक बेहोश होकर गिर पड़े।

आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें नोएडा के जेपी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

रणविजय, ‘न्यूज18 इंडिया’ के मैनेजिंग एडिटर किशोर अजवाणी के नेतृत्व में ‘सौ बात की एक बात’ प्रोग्राम की टीम का हिस्सा थे और करीब चालीस वर्ष के थे। रणविजय मूल रूप से बनारस के रहने वाले थे और उनके पार्थिव शरीर को बनारस ले जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. Jai prakash singh

    September 26, 2024 at 8:00 pm

    रणविजय कई अखबारों के संपादक स्वर्गीय बच्चन सिंह के कनिष्ठ पुत्र थे ।इनका असमय जाना बहुत ही दुखद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन