Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

निखिल कुमार, संगीता तोमर, आकांक्षा सिंह, मेधा चावला और मोहम्मद अम्मार खान के बारे में सूचनाएं

अमेरिकी न्यूज चैनल सीएनएन इंटरनेशनल ने निखिल कुमार को नई दिल्ली का ब्यूरो चीफ बनाया है. सीएनएन इंटरनेशनल की सीनियर वाइस प्रेसीडेंट और मैनेजिंग एडिटर एलाना ली का कहना है कि  दिल्ली ब्यूरो चीफ बनाए गए निखिल कुमार विभिन्न क्षेत्रों की गहरी समझ रखते हैं और वे भारत में संपादकीय कार्यों को और मजबूत करेंगे.

अमर उजाला डिजिटल से संगीता तोमर और आकांक्षा सिंह ने इस्तीफा दे दिया है. संगीता तोमर भास्कर समूह के डिजिटल विंग का हिस्सा बनी हैं. वे अमर उजाला से पहले आईएएनएस में थीं. आकांक्षा सिंह वनइंडिया न्यूज पोर्टल का हिस्सा बनी हैं.

उधर, आजतक न्यूज चैनल से खबर है कि डिजिटल विंग से मेधा चावला ने इस्तीफा दे दिया है. वे ‘टाइम्स नाउ’ की हिंदी न्यूज वेबसाइट के साथ नई पारी की शुरुआत करेंगी. आजतक में मेधा फीचर हेड थीं. वे नवभारत टाइम्स में भी काम कर चुकी हैं.

अमर उजाला रुद्रपुर से खबर है कि संवाददाता मोहम्मद अम्मार खान ने इस्तीफा दे दिया है. अम्मार को 9 जुलाई 2016 को रुद्रपुर के ब्यूरो कार्यालय में कौशल विकास के तहत नियुक्त किया गया था.  अम्मार ने पूरे एक वर्ष तक रुद्रपुर ब्यूरो कार्यालय में रहकर समाचारों का संकलन करना, फील्ड में रिपोर्टिंग करने सहित कई अनुभव हासिल किए. अब पारिवारिक कारणों के चलते उन्होंने त्यागपत्र दे दिया है. अम्मार उधमसिंह नगर के सितारगंज के रहने वाले हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन