Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

गालीबाज भोजपुरी एक्टर का पत्रकारों ने किया पुतला दहन, पोस्टर फाड़ने के बाद सिनेमा घर बन्द कराया

मुंबई : भोजपुरी फ़िल्म अभिनेता दिनेश लाल यादव (निरहुआ) द्वारा पत्रकार शशिकांत सिंह को फोन कर गाली- गलौच करने तथा जान से मारने की धमकी के मामले में नाराज लोगों ने मंगलवार को नालासोपारा पूर्व सेंट्रल पार्क स्थित सुबह 11 बजे निरहुआ का पुतला दहन किया। इसमें विभिन्न सामाजिक संघठनों एवं विभिन्न पार्टियों के साथ ही बड़ी संख्या में स्थानीय पत्रकार शामिल रहे।

इसके पूर्व लोगों ने पुतले को सार्वजनिक रूप से सड़क पर रखा, जहां लोगों ने उसकी चप्पलों से पिटाई करते हुए नारे लगाए।

यहाँ से पदयात्रा कर पुतले को चौराहे पर लाकर उसका दहन किया गया। इसके बाद विरोध प्रदर्शन में शामिल लोगों का दल तुलिंज पुलिस स्टेशन पहुंच उपस्थित अधिकारी से मुलाकात कर उनसे तत्काल इस मामले में एफआईआर दर्ज करने की मांग की। अधिकारी ने मामले की जांच कर दर्ज एनसी को दो दिन में एफआईआर करने का आश्वासन दिया।

इस दौरान लोगों ने क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर चलाये जा रहे भोजपुरी फ़िल्म सिनेमा घरों में जाकर निरहुआ के लगे बैनर व पोस्टर फाड़ने के साथ ही सिनेमाघरों में चल रहे उसके फिल्मों को भी बंद कराया।

शशिकांत सिंह एक जुझारू पत्रकार है और ‘चैंबर ऑफ फिल्म’ जर्नलिस्ट (सीएफजे) के सदस्य के साथ ही साथ सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय है। निरहुआ की हालिया प्रदर्शित फिल्म ‘बॅार्डर’ के बारे में जब प्रचारित किया जा रहा था कि इस फिल्म ने सलमान खान की फिल्म ‘रेस-3’ को पछाड़ दिया है, तब शशिकांत सिंह ने फेसबुक पर ‘बॅार्डर’ का पूरा आंकड़ा प्रस्तुत कर दिया। फेसबुक पर सलमान खान से निरहुआ को कम कर आंकना पत्रकार को काफी भारी पड़ा।

प्रयास ग्रुप के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.विनय मिश्रा ने कहा कि देश मे चौथा स्तंभ कहे जाने वाले पत्रकार समाज का आईना होता है, ऐसे में किसी के द्वारा उसे उसके सही कार्यों को लेकर गाली गलौच व जान से मारने की धमकी देने वालो का हम मुहतोड़ जवाब देंगे। ब्राम्हण समाज व स्वाभिमान संघटन के महाराष्ट्र अध्यक्ष मनीष जोशी ने निरहुआ को ललकारते हुए अंदाज में कहा कि आज उत्तर भारत से आये हमारे उत्तर भारतीय पत्रकार भाइयों का समाज के लिए विशेष योगदान रहता है, ऐसे में यदि उनके खिलाफ़ कोई गलत शब्दो का प्रयोग करेगा तो हम उसे उसका जवाब उसके घर पहुचकर देंगे।

वसई सलाम सेवा संघ के अध्यक्ष विनय तिवारी ने कहा कि जो व्यक्ति पत्रकारों के खिलाफ गलत शब्दों का इस्तेमाल करेगा, हम उसके फिल्मों को पालघर जिला ही नही पूरे महाराष्ट्र में नही चलने देंगे।

इस अवसर पर स्वाभिमान संघटना के महाराष्ट्र राज्य के प्रमुख मनीष जोशी, वसई सलाम सेवा संघ के अध्यक्ष विनय तिवारी, प्रयास ग्रुप के अध्यक्ष डॉ.विनय मिश्रा, सत्यप्रकाश सिंह, महादेव, आनंद मिश्रा (पप्पू), सीआरडब्लूए के अध्यक्ष राज शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार शिवकुमार शुक्ला, भाजपा युवा मोर्चा के नेता शिवकुमार शुक्ला, भाजपा नेता और अभय सिंह आदि संघठनों व राजनीतिक पार्टियों के पदाधिकारियों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया।

https://www.youtube.com/watch?v=55NezS4H4_4

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन