Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

उन्नाव में पत्रकार को तमीज में रहने की हिदायत दे रहे हैं मंत्री नितिन अग्रवाल, देखें वीडियो

Group of men at a formal event, two in the foreground pointing and discussing as others listen, with a Hindi banner in the background.

उन्नाव- उत्तर प्रदेश के उन्नाव से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। इस वीडियो में योगी सरकार के मंत्री एक टीवी पत्रकार को मंत्रिमंडल विस्तार से जुड़ा सवाल पूछने पर हड़का रहे हैं। मंत्रीजी पत्रकार से कह रहे हैं, तमीज से बात करिए, प्रोटोकॉल में रहिए.. नीचे पढ़ें..वीडियो देखें


नरेंद्र प्रताप

उत्तरप्रदेश- उन्नाव में टीवी चैनल के पत्रकार राहुल शुक्ला ने यूपी सरकार के मंत्री नितिन अग्रवाल से “मंत्रिमंडल में विभाग बंटवारे” को लेकर सवाल पूछा.

मंत्री ने “चलता जबाब” देकर पत्रकारों को “चलता” कर दिया और खुद भी चलने लगे. सोचा कैमरा बंद होगा. कुर्सी छोड़ते ही पत्रकार राहुल शुक्ला को धमकाना शुरू कर दिया- “आप तमीज से बात करें. आप तमीज से बात नही कर रहे है. प्रोटोकॉल में रहिये.”

मंत्री जी के सिक्योरिटी ने भी पत्रकार की ओर तर्जनी उठा दी.


कृष्णदेव यादव-

पत्रकार बनाम सरकार.. Uttar Pradesh सरकार में नए मंत्रियों को अब तक विभाग न मिलने के मुद्दे के साइड इफेक्ट सामने आने लगे हैं।

मंत्री नितिन अग्रवाल से पत्रकारों ने ये सवाल क्या पूछ लिया, वे हत्थे से उखड़ गए। पत्रकार को तमीज़ बता गए। ।

तमीज़ से बात करिए। प्रोटोकॉल में रहिए।”


“तमीज़ से बात करिए।
प्रोटोकॉल में रहिए।”
योगी आदित्यनाथ की सरकार में नए मंत्रियों को अब तक विभाग न मिलने के मुद्दे के साइड इफेक्ट सामने आने लगे हैं।
मंत्री नितिन अग्रवाल से पत्रकारों ने ये सवाल क्या पूछ लिया, वे हत्थे से उखड़ गए।
अगर कुछ दिनों तक और यूपी में मंत्रियों को विभाग नहीं बंटे,
तो ये सवाल पूछने से पहले पत्रकारों को बुलेटप्रूफ जैकेट और हेलमेट की व्यवस्था रखनी होगी!!
माहौल वाकई बहुत गर्म हो चुका है!! -अभिषेक उपाध्याय

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन