Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

गुजरात

पत्रकार ओपी यादव को “राष्ट्रीय कृषक भारती मीडिया पुरस्कार

गांधी नगर : स्वतंत्र भारत के पहले गृह मंत्री एवं देश के राष्ट्रीय एकीकरण के सूत्रधार लौह पुरुष सरदार वलल्भ भाई पटेल की जयन्ती के अवसर पर गुजरात की राजधानी गांधी नगर में आयोजित एक कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार एवं डीडी न्यूज नई दिल्ली में संपादक के पद पर कार्यरत ओपी यादव को  “राष्ट्रीय कृषक भारती मीडिया पुरस्कार” से सम्मानित किया गया। साइनिंग इंडिया इन्फोमीडिया न्यूज एंड एनालेसिस सर्वे द्वारा गांधी नगर के टाउन हॉल में आयोजित एक समारोह में ओपी यादव को यह पुरस्कार केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री श्री परषोत्तम रुपाला, गुजरात विधान सभा के उपाध्यक्ष, श्री संबोजी ठाकोर एवं खेडा से लोकसभा सांसद देवुसिंह चौहान ने दिया। यादव को यह पुरस्कार मीडिया के जरिए देश में जैविक खेती को बढ़ावा देने के अलावा गुजरात राज्य की कृषि विकास से संबधित खबरों को डीडी न्यूज एवं डीडी किसान चैनल के माध्यम से राष्ट्रीय स्तर पर  प्रसारित करने के लिए दिया गया है।

केन्द्रीय कृषि राज्य मंत्री श्री परषोतत्म रुपाला ने कहा कि भारत की 65 फीसदी से भी अधिक की आबादी आज भी कृषि  एवं उसके सहयोगी व्यवसाय पर निर्भर है ऐसे में ओपी यादव द्वारा कृषि और किसानों के हित में सकारात्मक खबरों के प्रसारण से देश के अन्नदाता को कृषि क्षेत्र में हो रहे नवाचारों की जानकारी मिलने से  किसानों को फायदा हुआ है। पुरस्कार मिलने ओपी यादव ने कहा कि कृषि ग्रामीण भारत की अर्थवस्था का महत्वपूर्ण आर्थिक आधार है। ऐसे में कृषि और ग्रामीण विकास से जुडी खबरों को राष्ट्रहित में प्राथमिकता देना मीडिया का कर्तव्य है और यही काम मैने किया है जिसके लिए आज मुझे सम्मानित किया गया है। कार्यक्रम में गुजरात के 182 विधायकों में से 10 श्रेष्ठ विधायकों एवं 26 सासंदों में से एक श्रेष्ठ सासंद को भी सम्मानित किया गया। गौरतलब है कि देश के पहले गृह मंत्री सरदार वलल्भ भाई पटेल की जयन्ती को भारत सरकार राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मना रही है एवं रन फोर यूनिटी जैसे कई अन्य कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे है इसी कडी में गांधी नगर में इस सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन