Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

ऑरकुट को बंद करेगा गूगल, काम करने के लिए बेस्ट कंपनी गूगल

गूगल से जुड़ी दो प्रमुख खबरें हैं. गूगल ने सोमवार को कहा कि वह ऑरकुट को बंद कर रहा है और वह यू ट्यूब, ब्लॉगर और गूगल प्लस सेवाओं पर ध्यान केंद्रित करेगा जो ज्यादा लोकप्रिय साबित हो रहे हैं.  दस वर्ष पुराना ऑरकुट सितंबर से बंद हो जाएगा. गूगल के इंजीनियरिंग निदेशक पॉल गोलघर ने एक ब्लॉग पोस्ट में कहा, पिछले दशक में यू ट्यूब, ब्लॉगर और गूगल प्लस ज्यादा लोकप्रिय हुए हैं. ऑर्कुट ब्राजील में आज भी काफी लोकप्रिय है. दो साल पहले ऑर्कुट वहां फेसबुक को टक्कर देता दिखा था. गूगल ने 2011 में गूगल प्लस नाम से सोशल नेटवर्किंग सर्विस लॉन्च की.  इससे यह तय माना जा रहा था कि वह ऑर्कुट को बंद कर सकता है.

उधर, भारत में काम करने के लिए बेस्ट कंपनी के रूप में फिर गूगल टाप पर रहा. लगातार पांचवीं बार गूगल इंडिया काम करने के लिए देश की बेस्ट कंपनी साबित हुआ है. इसके बाद नंबर आता है इंटेल का. अखबार इकोनॉमिक टाइम्स और ग्रेट प्लेस टू वर्क इंस्टीट्यूट की ओर से किए गए इस सर्वे में तीसरा स्थान मैरियट होटेल्स ने हासिल किया है, वहीं चौथे स्थान पर अमरीकन एक्सप्रेस है. इस साल नंबर एक का स्थान पाने के लिए दौड़ में 600 कंपनियां थी, इनमें से शुक्रवार को मुंबई में आयोजित हुई सेरेमनी “इंडियाज बेस्ट कंपनीज टू वर्क फॉर” में टॉप 50 कंपनियों की लिस्ट जारी की गई. इस साल इंफोटेक इंडस्ट्री ने बेस्ट-इन-क्लास वर्कप्लेस प्रेक्टिसेस के जरिए अपनी अच्छी साख बनाई है और यही वजह है कि लिस्ट में टॉप 10 में ज्यादातर कंपनियां इसी क्षेत्र से हैं. टॉप 10 की लिस्ट में दो भारतीय कंपनियों ने भी जगह बनाई है. गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स और उज्जिवन फाइनेंशियल सर्विसेज टॉप 10 में क्रमश: सातवें और नौवें स्थान पर जगह बनाने में सफल रही हैं. इस सर्वे में 1.7 लाख लोगों ने हिस्सा लिया था.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन