Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

लाइव इंडिया से इस्तीफा देकर पराग छापेकर जागरण डाट काम में संपादक (मनोरंजन) बने

(अमिताभ बच्चन के साथ पराग छापेकर)

मुम्बई के वरिष्ठ एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट और लाइव इंडिया के एंटरटेनमेंट हेड पराग छापेकर ने लाइव इंडिया को बाय बाय कर दिया है. पराग छापेकर ने स्टार न्यूज़ सहित कई चैनलों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनका लोकप्रिय शो ‘पराग दिल से’ लाइव इंडिया का सबसे काम्याब शो माना जाता था। पराग ने दैनिक जागरण के डिजिटल वेंचर जागरण डाट काम के संपादक (मनोरंजन) की जिम्मेदारी संभाल ली है।

पराग ने अपनी नई पारी के बारे में फेसबुक पर पोस्ट कर अपने जानने चाहने वालों को सूचित किया है, जो इस प्रकार है- ”दोस्तों, आप सभी मेरे अपने ही हैं। तो ज़ाहिर है कि जीवन के उतार चढ़ाव के बारे में आपसे कहना जरूरी है। लाइव इंडिया की पारी समाप्त हो गयी है। अब मैं दैनिक जागरण.कॉम के एडिटर के तौर पर काम कर रहा हूं। आने वाला समय डिजिटल क्रांति का ही है। ये सोच कर अपनी समझ से मैंने सही फैसला लिया है, ऐसा मुझे लगता है। जैसे आप लोगों ने मेरा साथ दिया है अब तक, विश्वास है कि इस पारी में भी आप लोग मेरे साथ होंगे।”

पराग छापेकर की इस नयी पारी पर मुंबई के फिल्म पत्रकारों और चेंबर आफ फिल्म जर्नलिस्ट के सदस्यों ने बधाई दी है। पराग को चेंबर के अध्यक्ष इंद्र मोहन पन्नू, उपाध्यक्ष अतुल मोहन, किशोर शाही, सचिव धर्मेन्द्र प्रताप सिंह और कोषाध्यक्ष मनीषा रेगे आदि ने बधाई दी है। ज्ञात हो कि पराग ने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी। लंबे समय तक वे जी के साथ रहे। फिर कुछ दिनों के लिए इंडिया टीवी के हिस्से बने। आईबीएन7 में पराग एंटरटेनमेंट एडिटर के रूप में कार्यरत रहे। आईबीएन7 से मुक्त होकर पराग छापेकर न्यूज24 चैनल में सीनियर एडिटर की भूमिका में एक पारी खेल चुके हैं।

मुंबई से पत्रकार और आरटीआई कार्यकर्ता शशिकांत सिंह की रिपोर्ट. संपर्क : 9322411335

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन