Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

दो पत्रकारों की शादी में दिग्गजों का जुटान! देखें तस्वीरें

दो पत्रकारों की शादी के समारोह में देश के कई दिग्गजों का जुटान हुआ। एक आयोजन हुआ छत्तीसगढ़ के रायपुर में तो दूसरे का समारोह श्रीकृष्ण की नगरी मथुरा से संपन्न हुआ। मुख्यमंत्री से लगाकर पत्रकारिता के जाने माने चेहरों ने समारोह में शिरकत की।

नीचे कुछ शुभकामनाएं पढ़ें और तस्वीरें देखें…


विष्णु देव साय-

प्रखर राष्ट्रवादी एवं सुदर्शन न्यूज़ चैनल के छत्तीसगढ़ प्रमुख, श्री योगेश मिश्रा जी के विवाह समारोह में सम्मिलित होकर वर-वधु को मंगलमय जीवन तथा समृद्ध भविष्य के लिए शुभाशीष दिया।


यशवंत सिंह-

इस साल किसी शादी के कार्यक्रम में पहली बार जाना हुआ। श्याम मीरा जी के रिसेप्शन में मथुरा पहुँचा तो “आप” नेता संजय सिंह जी, दिलीप पांडे जी, वरिष्ठ पत्रकार उर्मिलेश जी, अजीत अंजुम जी, प्रवक्ता कंचना यादव जी, पत्रकार प्रशांत कनोजिया जी समेत बहुत से लोगों से मुलाक़ात हुई।

इसी क्रम में आज मेरठ में पत्रकार साथी अरविंद सांगवान जी के पुत्र के शादी के रिसेप्शन में शामिल होने अभी अभी पहुंचा हूँ। आज की शाम मेरठ के नाम।


उर्मिलेश-

5 दिसम्बर को अयोध्या में और 6 दिसम्बर को मथुरा में! दोनों यात्राओं के कारण अलग-अलग! 5 को फैजाबाद से प्रकाशित होने वाले मशहूर अखबार ‘जनमोर्चा’ का 68वां स्थापना दिवस था. उसके स्थापना समारोह के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुआ.

राष्ट्रीय परिप्रेक्ष्य और ‘विजन’ के साथ प्रकाशित होने वाले एक सम्मानित क्षेत्रीय अखबार के तौर पर ‘जनमोर्चा’ की बहुत प्रतिष्ठा है. लंबे समय तक इसके संपादक शीतला सिंह रहे. उनके निधन के बाद डॉ सुमन गुप्ता इसका संपादन कर रही हैं.

मथुरा में किसी अखबार का नहीं, एक काबिल युवा पत्रकार का न्योता था. IIMC से पढ़े युवा पत्रकार और मशहूर यूट्यूबर श्याम मीरा सिंह और देवांजलि की शादी के बाद ‘रिसेप्शन’ था. वहां बहुत सारे मित्रों और युवा शुभचिंतकों से मुलाकात भी हो गई.


अजीत अंजुम-

इस दौर के प्रतिभाशाली, ऊर्जावान और बुलंद हौसले वाले युवा साथी Shyam Meera Singh के वैवाहिक समारोह में शामिल होने के लिए आज मथुरा आना हुआ. श्याम और देवांजलि को नव जीवन की शुभकामनाएं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. Ravindra Nath Kaushik

    December 10, 2025 at 7:54 am

    छत्तीसगढ वाली शादी एनडीए वाली,दूसरी पीडीए वाली. दोनों बैलेंस हो गई. बधाई यशवंत जी आपको

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन