Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दिल्ली

प्रेस कांफ्रेंस कर रहे ‘आप’ विधायक को मीडिया के सामने से उठा ले गई दिल्ली पुलिस

नई दिल्ली : संगम विहार से आम आदमी पार्टी के विधायक दिनेश मोहनिया को पुलिस नाटकीय अंदाज में उठाकर अपने साथ ले गई. जिस समय दिनेश मोहनिया प्रेसकांफ्रेंस कर रहे थे, दिल्ली पुलिस के अधिकारी वहां आए और उन्हें जबरन खींचते हुए अपने साथ ले गए. मौके पर मीडिया के कैमरे थे और अफरातफरी की स्थिति मच गई थी. पुलिस मौके पर पूरी तैयारी के साथ आई थी. पुलिस अधिकारियों ने कोई भी बयान नहीं दिया. विधायक यही कहते रहे कि पुलिस यह ज्यादती कर रही है. उन्हें गिरफ्तारी या थाने में पेश होने का कोई नोटिस आदि नहीं दिया गया था. दिल्ली के संगम विहार से आम आदमी पार्टी के विधायक दिनेश मोहनिया पर नया आरोप लगा है. इस बार एक बुजुर्ग ने थप्पड़ मारने का आरोप लगाया है.

तुगलकाबाद के बुजुर्ग राकेश का आरोप है कि जब वो दिनेश मोहनिया को नहीं पहचान पाए. पानी की संकट के बारे में बात की तो आप विधायक ने उन्हें थप्पड़ मारा. विधायक के समर्थकों पर बुजुर्ग का हाथ मोड़ने का भी आरोप है. चार दिन पहले भी दिनेश मोहनिया पर संगम विहार में महिलाओं से बदसलूकी का आरोप लगा था. आरोप है कि इनके समर्थकों ने पानी की किल्लत की शिकायत लेकर उनके दफ्तर पहुंची महिलाओं को धक्का देकर कार्यालय से बाहर निकाल दिया. इसके बाद मोहनिया के खिलाफ इन महिलाओं ने केस दर्ज कराया. अब दोनों ही मामले में मोहनिया के खिलाफ पुलिस में केस दर्ज है. दिनेश मोहनिया दिल्ली के संगम विहार से विधायक तो हैं ही, दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष भी हैं. दिनेश मोहनिया वही हैं, जिन्होंने साल तीन साल पहले बीजेपी के एक नेता पर आप के विधायकों की खरीद-फरोख्त का गंभीर आरोप लगाते हुए स्टिंग किया था.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन