Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

इन तथाकथित न्यूज चैनलों को किसी की पर्सनल लाइफ दिखाने का क्या हक है?

Dilip Mandal : संदीप कुमार ने जो किया उससे संदीप कुमार की पत्नी को दिक्कत हो सकती है और आप कह सकते हैं कि होनी चाहिए. वे मुकदमा करें तो बात समझ में आती है. इस आधार पर वे संदीप से तलाक ले सकती हैं. जिन महिलाओं के साथ संदीप नजर आ रहे हैं, उनके पति केस कर सकते हैं. दोषी पाए गए तो संदीप जेल जाएंगे. एडल्ट्री के केस में.  संदीप ने अगर जबर्दस्ती की है तो पीड़ित महिलाएं केस करें. रेप का केस बनेगा. इस हालत में भी जेल जाएंगे.

लेकिन अरविंद केजरीवाल को क्या समस्या है? अरविंद को संदीप की सेक्स लाइफ से क्या दिक्कत है? संदीप की निजी सेक्स लाइफ में अरविंद का इस तरह दिलचस्पी लेना अच्छा बात नहीं है. अरविंद खाप पंचायत के मुखिया की तरह व्यवहार कर रहे हैं. यह आदमी नेता बनने के काबिल नहीं है. छोटा आदमी, छोटी सोच.

और इन तथाकथित न्यूज चैनलों को किसी की पर्सनल लाइफ दिखाने का क्या हक है? चैनलों में काम करने वालों की निजी सेक्स लाइफ नहीं होती है क्या? वहां सब पत्नीव्रता लोग काम कर रहे हैं क्या? चैनलों के संपादकों के भी तो स्कैंडल होंगे. उन पर कौन बात करेगा?

चैनलों में सब कुछ गाय के घी की तरह शुद्ध-शुद्ध चल रहा है क्या? संदीप के केस में पत्नी समेत तीन महिलाओं और उनके पतियों के अलावा जो भी लोग उछल कूद रहें हैं, वे नीच लोग हैं. क्या मतलब है किसी और की जिंदगी में इस तरह झांकने का. जिनका मामला है, वे निपट लेंगे. आप कौन? अमेरिका ने बिल क्लिंटन के साथ जो किया, वही एक सभ्य समाज की प्रतिक्रिया होनी चाहिए. क्लिंटन पर सेक्स के कारण नहीं, शपथ लेने के बावजूद झूठ बोलने के कारण महाभियोग चला था.

वरिष्ठ पत्रकार दिलीप मंडल की एफबी वॉल से.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन