Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दिल्ली

दिल्ली में पुलिसवाले ने किया भाजपा नेता की बदसलूकी का स्टिंग

दिल्ली में भाजपा के पार्षदों का विवादों में फंसने का सिलसिला जारी है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष व पार्षद सतीश उपाध्याय के बाद अब दक्षिण दिल्ली नगर निगम की शिक्षा समिति के अध्यक्ष आशीष सूद विवाद में फंस गए हैं। उन पर विज्ञापन विभाग के एक इंस्पेक्टर ने मोबाइल फोन पर बात करने के दौरान दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया है। मजेदार बात यह है कि इंस्पेक्टर ने फोन पर उनके साथ हुई बातचीत रिकॉर्ड कर ली है और उसे मीडिया को सौंप दिया।

विभाग विभाग कार्यरत इंस्पेक्टर दुष्यंत कुमार चतुर्वेदी ने मीडिया को बताया कि शुक्रवार को पुलिस लेकर महिपालपुर में अवैध होर्डिंग हटवाने गए थे। इसी बीच उनके मोबाइल पर आशीष सूद का फोन आया और वह होर्डिंग हटाने से मना करने लगे। इसके अलावा उसके साथ गाली गलौज की। इंस्पेक्टर ने मोबाइल फोन पर हो रही बातचीत रिकॉर्ड कर ली। खास बात यह है कि इस संबंध में उसने पुलिस में कोई शिकायत नहीं की है, लेकिन बातचीत की रिकॉर्डिंग मीडिया को दे दी। इस बारे में अशीष सूद ने बात करने से मना कर दिया।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन