Connect with us

Hi, what are you looking for?

टीवी

एंकर पूजा यादव होंगी भारत24 की नई पॉलिटिकल एडिटर!

Professional woman in a maroon blazer smiling at the camera, standing in a wood-paneled hallway.

राष्ट्रीय हिंदी समाचार चैनल ‘भारत 24’ ने चैनल की जानी-मानी और नॉलेजेबल एंकर पूजा यादव को पदोन्नत कर ‘असिस्टेंट एडिटर पॉलीटिकल अफेयर्स’ की नई और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। ​अब तक एक तेज तर्रार और बेबाक एंकर के रूप में अपनी पहचान बना चुकी पूजा यादव अब स्टूडियो से आगे बढ़कर फील्ड और रिपोर्टिंग के मोर्चे पर कमान संभालेंगी।

दिल्ली के राजनीतिक क्षेत्र में वह अब अदिति नागर की जगह लेंगी और भारत 24 की पॉलिटिकल बीट का प्रमुख चेहरा होंगी।

राजनीति से जुड़े भारत 24 के बेहद लोकप्रिय और शानदार शो ‘पॉलिटिकल कॉरिडोर’ को भी अब पूजा यादव होस्ट करेंगी। भारत 24 प्रबंधन ने पूजा यादव की इस नई भूमिका पर बधाई देते हुए कहा है कि यह बदलाव उनकी जिम्मेदारियों और संगठन के प्रति महत्वपूर्ण योगदान की पहचान है।

भारत 24 को विश्वास है कि अपनी नई भूमिका में वह चैनल की राजनीतिक रिपोर्टिंग को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगी।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन