Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

हरियाणा

दैनिक भास्कर के लिए 9 साल मेहनत करने वाले स्ट्रिंगर के साथ संपादकों ने क्या किया.. पढ़िए!

Government of Haryana SARAL acknowledgement form with emblem, showing name Parkash Yadav and contact details.
Official government letter page from Haryana's Information, Public Relations & Languages Department, indicating a grant of accreditation to Sh. Parkash Yadav of Dainik Bhaskar (from Dharuera, Rewari).

To,
Editor
Bhadas4Media

Sir,

मैं प्रकाश यादव, धारूहेड़ा (जिला रेवाड़ी, हरियाणा) से पिछले 9 वर्षों तक दैनिक भास्कर में स्ट्रिंगर के तौर पर कार्यरत रहा हूं। इस दौरान मैंने पूरी मेहनत, ईमानदारी और निष्ठा के साथ संस्थान के लिए काम किया।

धारूहेड़ा स्टेशन को खबरों और सर्कुलेशन दोनों मामलों में लगातार मजबूत बनाए रखा। हर महीने मेरी खबरें स्टेट पेज तक पर प्रकाशित होती थीं, जबकि 10 के करीब खबरें लोकल पुलआउट में बाइलाइन के साथ प्रकाशित होती थीं, वैसे 5 से 6 खबरें प्रतिदिन प्रकाशित होती थी। क्षेत्र की जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया और संस्थान को मजबूती देने में अपना पूरा योगदान दिया।

लेकिन दुखद स्थिति तब सामने आई जब मेरे एक्रीडेशन (मान्यता) का विषय आया। स्थानीय संपादक द्वारा अनुशंसा किए जाने के बावजूद चंडीगढ़ और हरियाणा स्तर पर बैठे संपादकों ने लगभग 2 वर्षों तक फाइल को मंजूरी नहीं दी। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग हरियाणा की ओर से भी पत्राचार किया गया, लेकिन उसके बावजूद कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया गया।

स्थिति इतनी निराशाजनक रही कि मैंने कई ईमेल और अनुरोध भेजे, लेकिन प्रबंधन की ओर से कोई जवाब तक देना जरूरी नहीं समझा गया। 9 वर्षों तक संस्थान के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने वाले व्यक्ति की इस प्रकार अनदेखी होना बेहद पीड़ादायक और अपमानजनक है।

“जनता की आवाज” होने का दावा करने वाला संस्थान जब अपने ही पत्रकार की आवाज सुनने को तैयार न हो, तो यह पत्रकारिता और संस्थागत नैतिकता दोनों पर बड़ा सवाल खड़ा करता है।

आखिरकार आत्मसम्मान को प्राथमिकता देते हुए मैंने दैनिक भास्कर से इस्तीफा दे दिया।

मैं चाहता हूं कि इस विषय को आपके प्रतिष्ठित पोर्टल पर स्थान मिले ताकि मीडिया संस्थानों के भीतर कार्यरत जमीनी पत्रकारों की वास्तविक स्थिति भी सामने आ सके।

धन्यवाद।

प्रकाश यादव
पूर्व स्ट्रिंगर – दैनिक भास्कर
धारूहेड़ा, जिला रेवाड़ी (हरियाणा)
9992311515

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन