Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

प्राइम न्यूज चैनल अपने कर्मचारियों के साथ करता है भेदभाव

प्राइम न्यूज, नोएडा सेक्टर 63 आफिस में कार्यरत कुछ इंप्लाइज ने जानकारी दी है कि यह चैनल नोटिस देकर इस्तीफा देने वाले कर्मियों का भी बकाया नहीं दे रहा है. जिन लोगों ने नियम कानूनों का पालन करते हुए इस्तीफा देने से पहले नोटिस दिया और फिर नोटिस पीरियड पूरा किया, उनकी भी तनख्वाह रोक दी गई है.

कुछ कर्मचारियों ने इसी फरवरी महीने में इस्तीफा दिया. उसके बाद नोटिस पीरियड कंप्लीट किया. पर इन्हें सेलरी नहीं मिली. वहीं, कुछ ने मार्च में इस्तीफा दिया और नोटिस पीरियड पूरा किया तो इन्हें जनवरी और फरवरी महीने की तनख्वाह दे दी गई. प्राइम न्यूज में इस किस्म के भेदभाव से कर्मचारियों में असंतोष है.


जब पीड़ित कर्मी एचआर को फोन मिलाते हैं तो एचआर की तरफ से कहा जाता है कि जब सेलरी आएगी तो मिल जाएगी. सवाल है कि कब आएगी. यह पूछने पर वे कोई जवाब नहीं देते. चैनल के सभी इंप्लाइज को फरवरी तक की सेलरी मिल गई है लेकिन कुछ लोगों को सेलरी नहीं दी जा रही है जिनने कायदे-कानून के साथ चैनल को गुडबाय कहा.

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन