Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

पंजाब केसरी के न्यूज वीडियो यू-ट्यूब पर दूसरे नंबर पर पहुंच गए

विडूली की ताजा रिपोर्ट… भास्कर पिछड़ा…  ऑनलाइन वीडियो के मामले में  भी यू-ट्यूब पर  छाया पंजाब केसरी समूह… पंजाब केसरी का फूड चैनल ‘यम’ भी फेसबुक पर दूसरे नंबर पर पहुंचा…  जालन्धर : उत्तर भारत के समाचार पत्र पंजाब केसरी ने इंटरनैट पर वीडियो न्यूज की व्यूअरशिप के मामले में भी झंडे गाड़ दिए हैं। यू-ट्यूब पर पोस्ट किए जाने वाले न्यूज वीडियो को मॉनीटर करने वाली कम्पनी विडूली के सितम्बर, अक्तूबर, नवम्बर तिमाही के डाटा के मुताबिक पंजाब केसरी के न्यूज वीडियो यू-ट्यूब पर दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं।

पहला नंबर टाइम्स ग्रुप का है। इस दौरान पंजाब केसरी के वीडियोज को 74.08 मिलियन व्यूज मिले हैं। इस मामले में पंजाब केसरी ने इंडियन एक्सप्रैस, ङ्क्षहदूस्तान टाइम पत्रिका समूह, दैनिक भास्कर, द ङ्क्षहदू को भी पछाड़ दिया है। पंजाब केसरी को यह व्यूह ग्रुप के यू-ट्यूब पर बनाए गए पंजाब केसरी, जगबाणी चैनल के अलावा पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब केसरी यू.पी. चैनल से मिले हैं।

ऑनलाइन वीडियो में ही एक अन्य उपलब्धि हासिल करते हुए पंजाब केसरी ग्रुप के फूड चैनल ‘यम’ ने लजीज खाने बनाने की रैसिपी बताने वाले चैनलों में फेसबुक पर दूसरा स्थान हासिल किया है। भारतीय व्यंजन की रैसिपी बताने की कैटेगिरी में यम को दुनिया भर में 58054788 व्यूह मिले हैं और इस चैनल ने कुछ ही समय में फेसबुक के होम कुकिंग, तमिल विलेज फूड फैक्टरी, गोबल, माई रैसिपी पांडा, कर्ली टेल्स, फूड मेड, जौली फूड फैलो और यूअर फूड लैब जैसे चैनलों को पछाड़ दिया है और फेसबुक पर नंबर 1 चैनल हैबर किचन के करीब पहुंच गया है।

ऑनलाइन वीडियोके मामले में पंजाब केसरी समूह को मिल रही सफलता का श्रेय समूह के डायरैक्टर अभिजय चोपड़ा ने अपनी टीम को दिया। उन्होंने कहा कि पंजाब केसरी की टीम हमेशा दर्शकों की पसंद को ध्यान में रखते हुए वीडियो तैयार करती रही है और भविष्य में भी हम ऐसा ही करेंगे। यू-ट्यूब पर पंजाब केसरी के क्षेत्रीय चैनल खोलने का मकसद  दर्शकों को उनके इलाके की खबरें दिखाना है ताकि वह मोबाइल के जरिए भी अपने इर्द-गिर्द हो रही घटनाओं के बारे में अपडेट रहें। हमें खुशी है कि दर्शकों ने हमें इतना प्यार दिया है और इतनी छोटी अवधि में हमें यह सफलता हासिल हुई है। हम अपने दर्शकों की पसंद के प्रति प्रतिबद्ध है और बदलते समय के अनुसार दर्शकों की बदल रही पसंद को देखते हुए अपने यू-ट्यूब पर अपने चैनल पर कंटैंट मुहैया करवाते रहेंगे।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन