Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

पीटीआई से जुड़े बृजेश सिंह, इंडियन एक्सप्रेस में संचित कश्यप की नियुक्ति

मीडिया जगत में दो अहम नियुक्तियां हुई हैं। प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया (PTI) और इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप ने अपने डिजिटल और न्यूज़रूम संचालन को मजबूत करने के लिए नए चेहरों को जिम्मेदारी सौंपी है।


बृजेश सिंह बने PTI वाराणसी ब्यूरो में वीडियो जर्नलिस्ट

बृजेश सिंह ने प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया (PTI) के वाराणसी ब्यूरो में वीडियो जर्नलिस्ट के रूप में नई पारी की शुरुआत की है। इससे पहले वह करीब दो वर्षों तक भारत समाचार के साथ कार्यरत रहे, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग और वीडियो पत्रकारिता में अपनी सेवाएं दीं।


संचित कश्यप की इंडियन एक्सप्रेस में नियुक्ति

संचित कश्यप ने इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप में सीनियर वाइस प्रेसिडेंट एवं हेड – डिजिटल वीडियो मॉनेटाइजेशन के पद पर ज्वाइन किया है। नई भूमिका में वह समूह के डिजिटल वीडियो कारोबार और उससे होने वाली आय (Monetisation) को बढ़ाने की रणनीति पर काम करेंगे।

संचित कश्यप इससे पहले करीब दो वर्षों तक टीवी टुडे नेटवर्क के लोकप्रिय हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘द लल्लनटॉप’ से जुड़े रहे। यहां उन्होंने हेड – नेशनल सेल्स (ब्रांड सॉल्यूशंस) के रूप में काम किया। इससे पहले वह लल्लनटॉप इम्पैक्ट में जनरल मैनेजर की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं।

लल्लनटॉप से पहले संचित करीब तीन वर्षों तक NDTV में वाइस प्रेसिडेंट – सेल्स रहे। उन्होंने मैजिकपिन में जनरल मैनेजर और नेशनल वर्टिकल हेड के रूप में भी काम किया है।

इसके अलावा संचित कश्यप ने टाइम्स टेलीविजन नेटवर्क में लगभग 10 वर्षों तक सेवाएं दीं, जहां उन्होंने Times Now और ET Now के लिए उत्तर भारत में कंटेंट मार्केटिंग सेल्स का नेतृत्व किया।

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत CNBC TV18 की स्पेशल इवेंट्स टीम ‘फोकस’ से की थी।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन