Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

पंजाब

पंजाब के पठानकोट में पत्रकार के घर चोरी

पठानकोट: मोहल्ला शंकर कालोनी नजदीक पुरानी सब्जी मंडी स्थित एक पत्रकार के घर में वीरवार रात को ऊपरी मंजिल का दरवाजा तोड़ कर घर के अंदर घुसे चोर कमरे में पड़ी एक अलमारी उठाकर दूसरी मंजिल पर ले गए। चोरी के बारे में परिवार को उस समय पता चला, जब सुबह कपड़े लेने के लिए वह अलमारी ढूंढने लगे। पत्रकार सुरेंद्र महाजन व उनकी पत्नी अनु महाजन ने बताया कि जब अलमारी नहीं मिली तो उनका ध्यान घर की छत पर टूटे दरवाजे पर गया।

जब वह घर की छत पर पहुंचे तो वहां पर अलमारी टूटी हुई पड़ी थी। चोर उसमें पड़ी नकदी व अन्य सामान चुरा कर ले गए थे। उन्होंने कहा कि हैरत की बात है कि जिस कमरे में वह सो रहे थे, उसके पास के कमरे से चोर इतनी बड़ी अलमारी को उठाकर दूसरी मंजिल पर ले गए। उन्होंने बताया कि अलमारी में दस हजार रुपए नकदी व कीमती कपड़े पड़े हुए थे। चोर उनके घर के साथ लगते बंद पड़े मकान में से होते हुए छत पर पहुंचे और वहीं से उनके घर के अंदर दाखिल हुए। इस संबंध में थाना डिवीजन नम्बर 2 में शिकायत दर्ज करवा दी है।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन