Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

राहुल सिंह शेखावत ने ईटीवी छोड़ा, ज्ञानदीप जागरण से जुड़े, यूपी में कई सूचना अधिकारियों का तबादला

उत्तराखंड में टेलीविजन पत्रकार राहुल सिंह शेखावत ने ई टीवी छोड़कर हिंदी खबर बतौर एडिटर ज्वाइन कर लिया है। उन्होंने स्पेशल कोरेस्पोंडेंट के रूप में  दिसम्बर 2015 में ई टीवी के साथ देहरादून में अपनी दूसरी पारी शुरू की थी। जबकि इसके पहले भी राहुल 2003 से 2012 के दौरान  ई टीवी में रिपोर्टर रहे थे। जिसके बाद उन्होंने जून 2012 में लांचिंग के वक्त बतौर डिप्टी ब्यूरो चीफ समाचार प्लस न्यूज़ देहरादून में ज्वाईन किया था और जुलाई 2015 तक उसका हिस्सा रहे थे। यानि लांचिंग टीम का हिस्सा रहते ईटीवी और समाचार प्लस को उत्तराखंड में स्थापित करने में अहम् योगदान करने के बाद, अब  उनके सामने हिंदी खबर को खड़ा करने की चुनौती होगी।  बतौर संपादक राहुल हिंदी खबर के एडिटर इन चीफ अतुल अग्रवाल को रिपोर्ट करेंगे।  आपको बता दें कि निस्पक्ष और जनसरोकारी पत्रकारिता के लिए राहुल सिंह शेखावत कई अवार्ड से सम्मानित हुए। उन्हें 2010 में उत्तराखंड मीडिया सिग्नेचर अवार्ड, 2014 में यूथ आइकॉन नेशनल मीडिया अवार्ड और 2016 में इलेक्ट्रॉनिक मीडिया श्रेणी में उमेश डोभाल ट्रस्ट  अवार्ड से सम्मानित किया गया था।

ज्ञानदीप पाण्डेय ने दैनिक जागरण जालंधर के साथ सब एडिटर के रूप में नई पारी की शुरुआत की है. ज्ञानदीप माखन लाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय के नोएडा परिसर से 2014-सत्र में पत्रकारिता में स्नाकोत्तर करने के बाद अमर उजाला चंडीगढ़ से जुड़े थे. वह प्रशिक्षु पत्रकार बने और एक साल पूरा करने के बाद अब संस्थान को अलविदा कहते हुए दैनिक जागरण जालंधर में सब एडिटर बने हैं. ज्ञानदीप यूपी के गोण्डा जिले के रहने वाले हैं.

उत्तर प्रदेश सरकार ने मथुरा में सहायक सूचना निदेशक के पद पर सुरजीत सिंह की नियुक्ति कर दी है. सुरजीत अभी आगरा में सूचना अधिकारी (संवर्ग ‘ख’ श्रेणी) के रूप में तैनात थे. मथुरा के सहायक सूचना निदेशक एसके दुबे के स्थानांतरण के बाद से यह पद वर्षों से खाली चल रहा था. इस बीच अपर जिला सूचना अधिकारी के रूप में ओमप्रकाश एवं एक अन्य अधिकारी रहे. वर्तमान में इस पद पर आशीष चंद्र यादव कार्यरत हैं. 29 जून को सूचना निदेशक अनुज कुमार झा द्वारा पारित आदेश के अनुसार दो चरण में कुल 17 सहायक निदेशकों को उनकी पूर्व जिम्मेदारी से स्थानांतरित करते हुए नई तैनाती दी गई है. इनमें कुछ अधिकारी ऐसे भी जिन्हें मुख्यालय से संबद्ध किया गया है. हाथरस के यतीश चंद्र गुप्ता को एटा, एटा के संदीप कुमार को उप्र राज्य सूचना केंद्र, नई दिल्ली, रामपुर से अकील अहमद को अलीगढ़ एवं कुमकुम शर्मा, एसपी श्रीवास्तव व दीपा तिवारी को मुख्यालय से क्रमशः हरदोई, शाहजहांपुर व रायबरेली के सहायक निदेशक पद पर भेजा गया है. शाहजहांपुर के केएल चैधरी, मुरादाबाद से ऋषि कुमार सक्सेना, बागपत से सीपी सिंह व राम मनोहर त्रिपाठी को मुख्यालय बुला लिया गया है। इनके अलावा, रायबरेली से नीलिमा कुमार को बाराबंकी, कानपुर देहात से प्रमोद कुमार को बस्ती, रेखारानी अरोड़ा को उप्र राज्य सूचना केंद्र से उन्नाव की सहायक निदेशक बनाया गया है. अन्य तबादलों में नोएडा के सहायक निदेशक राजेंद्र बहादुर सिंह – 1 को गाजियाबाद, प्रभाकर तिवारी को महाराजगंज से आजमगढ़, मीना विश्वास को उप्र राज्य सूचना केंद्र नई दिल्ली से नोएडा भेजा गया है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन