Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

अमर उजाला के सलाहकार और वरिष्ठ पत्रकार राजीव सिंह को मिला पं जुगल किशोर शुक्ला सम्मान!

Three men in traditional Indian attire at an award ceremony; the man in the center hands a framed trophy to the man on the right as others look on, with red and white balloons in the background.

राजीव सिंह-

जरूरतें ऐसी होती हैं कि अपना शहर छोड़ना पड़ जाता है। वर्ष 2003 में इसी ज़रूरत में कानपुर छोड़ा था।

हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूरे होने के अवसर पर अपने शहर के प्रेस क्लब ने याद किया और विधानसभा अध्यक्ष श्री सतीश महाना और उपमुख्यमंत्री श्री बृजेश पाठक के हाथों पंडित जुगल किशोर शुक्ल सम्मान से सम्मानित किया।

कोलकाता में हिन्दी के पहले अख़बार उदन्त मार्तण्ड की स्थापना करने वाले पंडित जुगल किशोर शुक्ल जी कानपुर के ही निवासी थे।

उनकी स्मृति में ही कानपुर प्रेस क्लब ने मेरे साथी कुछ और ऐसे पत्रकारों को सम्मानित किया जो कानपुर निवासी हैं लेकिन अन्य शहरों में कार्य कर रहे हैं। इस आयोजन के लिये कानपुर प्रेस क्लब का आभार।

(साभार- एफबी)


वरिष्ठ पत्रकार राजीव सिंह अमर उजाला नोएडा में सलाहकार के रूप में कार्यरत हैं। वे अमर उजाला के अलावा दैनिक जागरण और दैनिक भास्कर में कई राज्यों के संपादक रह चुके हैं।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन