Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

भारत एक्सप्रेस से विदा लेकर नेशन 27 से जुड़े पत्रकार रमेश कुमार सिंह!

पत्रकार डॉ रमेश कुमार सिंह ने भारत एक्सप्रेस में स्पेशल कॉरस्पॉडेंट के रूप में अपनी पारी समाप्त कर दी है। उन्होंने अब नेशन 27 में सीनियर स्पेशल कॉरस्पॉडेंट के रूप में नई जिम्मेदारी संभाल ली है।

रमेश कुमार सिंह ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी साझा करते हुए बताया कि भारत एक्सप्रेस में पिछले तीन वर्षों के दौरान उन्हें देश के कई बड़े राजनीतिक चेहरों के साथ वन-टू-वन इंटरव्यू करने का अवसर मिला। इस दौरान उन्होंने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी, लल्लन सिंह, सर्बानंद सोनोवाल, गिरिराज सिंह, गजेंद्र सिंह शेखावत, मनसुख मांडविया, चिराग पासवान, सी.आर. पाटिल समेत कई केंद्रीय मंत्रियों के इंटरव्यू किए।

इसके अलावा उन्होंने पूर्व केंद्रीय मंत्रियों अर्जुन मुंडा, अश्विनी चौबे, प्रताप चंद्र सारंगी, संतोष गंगवार, प्रह्लाद सिंह पटेल और मुख्तार अब्बास नकवी से भी विशेष बातचीत की। वहीं, अरविंद केजरीवाल, सुखविंदर सिंह सुक्खू, भगवंत मान, भूपेश बघेल और पुष्कर सिंह धामी जैसे मुख्यमंत्रियों के भी वन-टू-वन इंटरव्यू किए।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का उन्होंने तीन बार विशेष इंटरव्यू लिया, जबकि करीब सात बार उनकी बाइट भी की। दिल्ली सरकार के लगभग सभी मंत्रियों से भी उन्होंने बातचीत की।

नई पारी की शुरुआत पर रमेश कुमार सिंह ने सभी सहयोगियों और शुभचिंतकों का आभार जताते हुए कहा कि वह पूरी निष्ठा और ऊर्जा के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन