Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

औरैया में पत्रकार को जूतों से मारने की धमकी देने वाला थानेदार का ड्राइवर निलंबित!

Man with a striped brown-and-white shirt speaking, with a red Hindi news banner in the top-left reading 'Auraiya'

औरैया। अयाना थाना क्षेत्र में एक पत्रकार के साथ कथित अभद्रता, गाली-गलौज और धमकी देने के मामले में पुलिस अधीक्षक ने कड़ी कार्रवाई करते हुए थाना अयाना में तैनात वाहन चालक रण विजय सिंह को निलंबित कर दिया है। साथ ही उनके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश भी जारी किए गए हैं।

मामले की शिकायत जसवंतपुर निवासी पत्रकार कुलदीप दिवाकर ने की थी। उन्होंने सीओ अजीतमल को दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि 15 जून की शाम वह समाचार संकलन के सिलसिले में अयाना थाने गए थे। इसी दौरान थाने में मौजूद वाहन चालक रण विजय सिंह ने उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया और मारपीट का प्रयास किया।

पत्रकार के अनुसार, स्थिति बिगड़ने पर वह अपनी जान बचाकर थानाध्यक्ष जयप्रकाश पाल के कक्ष में पहुंच गए और उन्हें पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। आरोप है कि जब थानाध्यक्ष ने बाहर आकर चालक को समझाने का प्रयास किया तो उसने पत्रकार को जूतों से मारने की धमकी देते हुए कहा, “साहब मैं रहूं या न रहूं, लेकिन इसको मैं जूतों से मारूंगा।”

कुलदीप दिवाकर का आरोप है कि चालक उनसे पुरानी रंजिश रखता है। उन्होंने बताया कि कुछ समय पहले रण विजय सिंह का भाजपा नेताओं के लिए कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए एक ऑडियो वायरल हुआ था। उस मामले में उन्होंने समाचार प्रकाशित किया था, जिसके बाद से चालक उनके प्रति नाराजगी रखता था।

पत्रकार ने दावा किया कि घटना का वीडियो भी उनके पास मौजूद है। मामले की जांच सीओ अजीतमल मनोज गंगवार को सौंपी गई थी। जांच रिपोर्ट पुलिस अधीक्षक को सौंपे जाने के बाद एसपी ने चालक रण विजय सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया तथा विभागीय जांच के निर्देश दिए हैं।

सीओ अजीतमल ने पुष्टि की कि जांच रिपोर्ट के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। घटना के बाद पत्रकार संगठनों ने भी मामले को गंभीर बताते हुए निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की थी।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन