Connect with us

Hi, what are you looking for?

महाराष्ट्र

राशन माफिया की छानबीन करने पहुंचे पत्रकार को अगवा कर लोहे की रॉड से पीटा!

Close-up of a man with a white head wrap/bandage and a mustache, looking at the camera indoors.

नागपुर। राशन की कथित कालाबाजारी का खुलासा करने पहुंचे एक पत्रकार पर जानलेवा हमला करने और उन्हें अगवा करने का मामला सामने आया है। घटना हुडकेश्वर थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने 3-4 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपहरण, मारपीट समेत गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, सिविल लाइंस निवासी पत्रकार संदीप भीमराव सुरडकर (42) को मिशन बहुजन के संस्थापक और सामाजिक कार्यकर्ता राकेश दशरथ घारगावे ने प्रभात नगर स्थित एचपी गैस गोदाम के सामने एक मकान में राशन के कथित अवैध भंडारण की सूचना दी थी। इसके बाद दोनों 28 जुलाई की रात मौके पर पहुंचे।

बताया जा रहा है कि वहां राशन से लदी तीन टाटा बोलेरो गाड़ियां खड़ी थीं। साथ ही एक मकान में बड़ी मात्रा में राशन का भंडार भी मिला। पत्रकार संदीप ने मामले की सूचना तत्काल पुलिस के आपातकालीन नंबर 112 पर दी।

पुलिस को सूचना देने के बाद हमला

आरोप है कि इसी दौरान 3-4 बदमाश मौके पर पहुंचे और लोहे की रॉड से पत्रकार पर हमला कर दिया। इसके बाद आरोपी उन्हें जबरन टाटा हैरियर कार में बैठाकर खरबी चौक की ओर ले गए। वहां भी उनके साथ कथित तौर पर मारपीट की गई।

इसी बीच पुलिस वाहन को मौके की ओर आते देख आरोपी पत्रकार को छोड़कर फरार हो गए। घटना में घायल संदीप सुरडकर का मेडिकल अस्पताल में उपचार कराया गया।

मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर हुडकेश्वर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। मामले की जांच जारी है।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन