Connect with us

Hi, what are you looking for?

मध्य प्रदेश

रिटायर्ड आईएएस की हत्या करने वाले घरेलू नौकर ने पुलिस से जो कहा, वह आँख खोलने वाला है!

भोपाल में रिटायर्ड आईएएस राकेश अग्रवाल की हत्या के आरोपी घरेलू नौकर ने पुलिस से कहा कि उसे जीवन में कभी प्यार नहीं मिला। आशीष द्विवेदी का सवाल- आखिर आदमी इतना चिड़चिड़ा क्यों हो जाता है?

भोपाल में रिटायर्ड आईएएस राकेश अग्रवाल हत्याकांड के आरोपी वरुण वाल्मीकि की स्वीकारोक्ति पर दैनिक भास्कर की खबर की कतरन

आशीष द्विवेदी-

नमस्कार,

आज बात झुंझलाने और चिड़चिड़ाने की… आखिर आदमी ऐसा क्यों हो जाता है?

अभी भोपाल के एक प्रकरण में रिटायर्ड आईएएस की हत्या करने वाले उनके घरेलू नौकर ने पुलिस को दिए बयान में अपना अपराध स्वीकार करते हुए जो कहा, वह दिलचस्प है और समाज के नेत्र खोलने वाला भी। उसने कहा कि उसे जीवन में कभी प्यार नहीं मिला, इसलिए उसका स्वभाव चिड़चिड़ा हो गया।

पुलिस को अपनी अंतर्व्यथा बताते हुए वह रोने लगा। उसने बताया कि बचपन में ही उसके पिता उसे छोड़कर चले गए। पिता के जाने के बाद मां से भी वैसी परवाह नहीं मिली। मातृप्रेम तो नसीब हुआ ही नहीं, यहां भी उसका दामन खाली ही रहा।

फिर विवाह हुआ तो वहां भी उपेक्षा का दंश झेला। उसने सोचा कि माता-पिता के प्यार की कमी शायद पत्नी से पूरी हो, किंतु वह भी कहां हासिल होना था। कुछ दिनों बाद पत्नी भी छोड़कर चली गई। अब वह नितांत अकेला रह गया।

परिजनों के इस उपेक्षापूर्ण रवैये का उसके मानस पर गहरा प्रभाव पड़ा। आहिस्ता-आहिस्ता उसका मूल स्वभाव बदल गया। सहनशीलता समाप्त होने लगी। बात-बात पर झुंझलाना, चिड़चिड़ाना, गुस्साना उस पर हावी होने लगा।

इसी का परिणाम था कि उस रात जब उसके मालिक, रिटायर्ड आईएएस राकेश अग्रवाल ने उससे जरा तेज आवाज में बात की, तो उससे रहा न गया। उस समय तो वह चुप रहा, किंतु आधी रात को अपने मालिक पर हमला कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया।

दरअसल इस पूरे कथानक में जो सबसे महत्वपूर्ण और मनोवैज्ञानिक तथ्य है, वह यह कि उसे समाज के किसी कोने से प्रेम नहीं मिला, इसलिए उसका स्वभाव खुरदरा हो गया। आप मानें या नहीं, किंतु समाज में ढेर सारे अपराधी ऐसे भी निकलते हैं, जिन्हें समाज और परिवार से बहिष्कृत या उपेक्षित कर दिया जाता है।

सूत्र यह है कि जब सामाजिक संस्थाओं से प्रेम तिरोहित हो जाता है, तब वहां स्वतः व्यसन और अपराध की फसल तैयार होने लगती है। ऐसे अनेक उदाहरण हम सभी के समक्ष हैं। एक सबक यह भी कि अपने अधीनस्थों से प्रेम से बात कीजिए, वे आपके कर्मचारी हैं, गुलाम नहीं।

शुभ मंगल

#ज्ञान_सूत्र

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास