Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

पत्रकार रियाज हाशमी को मिला ‘भास्कर जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर’ का एपरिसिएशन सर्टिफिकेट

रियाज हाशमी-

“कलम की स्याही जब ज़मीर से जुड़े काग़ज़ पर उतरती है, तो सच को आवाज़ मिलती है।” आज वो आवाज़ सुनी गई…

दैनिक भास्कर समूह के माननीय ग्रुप मैनेजिंग डायरेक्टर श्री सुधीर अग्रवाल जी द्वारा द्वारा ‘भास्कर जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर अवार्ड: 2024-25’ के ‘सर्टिफिकेट ऑफ एपरिसिएशन’ से सम्मानित किया जाना मेरे लिए सिर्फ एक व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि उन तमाम सच्चाईयों की जीत है, जिन्हें हमने मिलकर उजागर किया।

नई दिल्ली स्थित दैनिक भास्कर के नेशनल ब्यूरो कार्यालय में आगमन के दौरान हमारे आदरणीय संपादक श्री अरुण चौहान जी के हाथों से ‘सर्टिफिकेट ऑफ एपरिसिएशन’ प्राप्त करना मेरे पत्रकारिता जीवन की सबसे भावुक घड़ियों में से एक रहा।

इस सम्मान को समर्पित करता हूं- अपने जन्नतनशीं अम्मी और अब्बू को, जो आज ज़िंदा होते तो खुशी से फूले नहीं समाते।

हर उस आवाज़ को, जिसे मंच नहीं मिला… हर उस सवाल को, जिसे दबा दिया गया… और हर उस पाठक को, जो अब भी सच पढ़ना चाहता है।

आप सभी साथियों, स्रोतों, शुभचिंतकों और संपादकीय टीम का आभार, जिनकी प्रेरणा और विश्वास से यह यात्रा संभव हो सकी।

सच्चाई की राह पर कलम अब और तेज़ चलेगी… यह वादा रहा। थैंक्यू! दैनिक भास्कर समूह।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. Faisal Khan

    July 10, 2025 at 10:06 am

    आदरणीय बड़े भाई और वरिष्ठ पत्रकार रियाज़ हाशमी साहब को मुबारकबाद और हार्दिक शुभकामनाएं, आपकी क़लम को सलाम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन