Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

गुजरात

यौन शोषण और ठगी के आरोप में नवोदय टाइम्स का रिपोर्टर रोहित राय गया जेल

पंजाब केसरी समूह के दिल्ली से प्रकाशित अखबार नवोदय टाइम्स के एक पत्रकार रोहित राय के खिलाफ सूरत की एक महिला ने अहमदाबाद में यौन शोषण और ठगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है. पुलिस ने पत्रकार रोहित राय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. फिलहाल आरोपी जमानत पर बाहर है.

महिला का आरोप है कि रोहित राय ने उसका शारीरक, आर्थिक एवं सामाजिक रूप से भरपूर शोषण किया. आरोप है कि वह अपनी पत्रकारिता का धौंस दिखा कर उसको प्रताड़ित कर रहा है. पीड़िता का कहना है कि रोहित ने फेसबुक के माध्यम से उससे संपर्क किया. पहले पति से तलाक करवाया और फिर शादी का वादा कर यौन शोषण करता रहा.

रोहित पीड़िता के खर्चे पर भारत भ्रमण करता रहा. वह महिला को होटलों में पत्नी बनाकर रखता रहा और शारीरिक शोषण करता रहा. शादी करने का झांसा देकर महिला से पैसे भी ऐंठता रहा. रोहित को महिला ने अपने बैंक एकाउंट के जरिए 1,30,000 रुपये ट्रांसफर किए. बाद में रोहित ने शादी से इनकार कर महिला को उसके हाल पर छोड़ दिया.

पीड़िता ने पुलिस में शिकायत की. सूरत सिटी के महिधरपुरा थाने में नौ मई को धारा 376, 406, 420 IPC के तहत रिपोर्ट दर्ज हुई. पुलिस कार्यवाही से डरे रोहित ने फिर से महिला से दोस्ती कर ली और उससे विनती करते हुए पुलिस कार्यवाही निरस्त करवाने में जुट गया. उसने शादी के लिए हामी भर दी. ऐसे में पीड़िता फिर रोहित के झांसे में आ गई और पुलिस कार्यवाही निरस्त करा दिया. रोहित महिला को अपने घर दिल्ली लेकर आया और अपनी माता के सामने बहू के रूप में पेश किया. पूरे परिवार ने सोप ओपेरा सीरियल की तरह बिना दहेज़ के घर लाई गई महिला को  बहू मानाने से इंकार किया.

महिला का आरोप है कि रोहित की माताजी ने दुर्व्यवहार किया और पैसे भी लिए. तब महिला फिर से पुलिस की शरण में पहुंची. दिल्ली में थाना कीर्ति नगर एवं थाना राजौरी गार्डन में पीड़िता गयी. आरोप है कि वहां रोहित ने अपने रसूक का प्रयोग करते हुए कोई कार्यवाही नहीं होने दी. तब पीड़िता अहमदाबाद पुलिस की शरण में गयी और थाना यूनिवर्सिटी पुलिस स्टेशन में बलात्कार का मुक़दमा No.101/18 दर्ज कराया. इसमें रोहित को गिरफ्तार किया गया और दस दिन तक जेल में रखा गया. फ़िलहाल रोहित जमानत पर बाहर है.

रोहित का परिवार लगातार महिला पर दबाव बना रहा है कि वह मुकदमा वापस ले ले, उसके सारे पैसे वापस कर दिए जाएंगे. महिला ने बताया कि रोहित अपनी पत्रकारिता का धौंस दिखा कर उसको लगातार धमका रहे हैं. महिला अब रोहित की माता के खिलाफ मुकदमा के लिए दहेज़ उन्मूलन कानून का सहारा ले रही है. पता चला है कि रोहित राय ने किसी दूसरी महिला से शादी कर ली है. रोहित से बातचीत के कई टेप हैं जिसे महिला पुलिस को सौंपने वाली है.

इस प्रकरण के बारे में भड़ास4मीडिया ने जब रोहित राय से संपर्क साधा तो उन्होंने बताया कि उन पर लगे आरोप गलत हैं. महिला से समझौता हो चुका है. उधर, पीड़िता का कहना है कि शादी के वादे के तहत समझौता हुआ था लेकिन जब रोहित शादी से मुकर गया और उसने फिर से संबंध बनाए तो उसके खिलाफ नया मुकदमा लिखवाया जिसमें रोहित जेल भी गया. अब रोहित लगातार झूठ बोलकर खुद को सही साबित करने की कोशिश कर रहा है. पर सच्चाई यही है कि उसने एक महिला से झूठ बोलकर उसके देह और इज्जत से खेलता रहा. उससे पैसे भी ऐंठे. महिला का कहना है कि वह ऐसे ठग और धोखेबाज शख्स के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई कराएगी ताकि फिर कोई किसी लड़की की इज्जत से न खेले.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन