Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दिल्ली

वरिष्ठ हिंदी खेल पत्रकार रोशन सेठी का कैंसर से निधन

नई दिल्ली । वरिष्ठ हिंदी खेल पत्रकार रोशन सेठी का कैंसर की बीमारी के कारण यहां उनके निवास स्थान पर निधन हो गया।

सेठी 84 साल के थे और उन्हें गले का कैंसर था। 55 साल तक उन्होंने खेल पत्रकारिता में अपनी सेवा दी और दिल्ली खेल जगत में उनका नाम बड़े सम्मान के साथ लिया जाता था।

सेठी का निधन शनिवार को हुआ था और रविवार को निगम बोध घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया। अपने निधन के चार दिन पहले तक भी वह खेल जगत के लिए काम कर रहे थे।

अपने करियर की शुरुआत सेठी ने अंग्रेजी दैनिक मदरलैंड से की थी। उसके बाद उन्होंने इंडियन एक्सप्रेस में काम किया। वह फिर सांध्य टाइम्स से जुड़े और लगभग 30 साल तक सांध्य टाइम्स के साथ काम करते रहे।

सेठी के निधन से दिल्ली खेल पत्रकारिता में एक युग का समापन हुआ है। अपने करियर में उन्होंने कुश्ती, क्रिकेट और फुटबाल की खबरें प्रकाशित की। स्थानीय खेलों में उनकी पकड़ मजबूत थी। दिल्ली खेल पत्रकार संघ ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।

पिछले 10 साल से वह कैंसर की बीमारी से लड़ रहे थे। सेठी ने तीन बार इस बीमारी पर विजय भी हासिल की, लेकिन अधिक समय तक इससे लड़ नहीं पाए। उन्होंने कुश्ती, क्रिकेट और फुटबाल के अलावा बास्केटबाल, हॉकी, खो-खो, कबड्डी जैसे खेलों के लिए भी खबरों के जरिए अपनी सेवाएं दीं।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन