Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

नोएडा में रूबिका लियाकत को जान से मारने की धमकी, दहशत में परिवार, पति ने दर्ज कराई FIR

Portrait of a woman in a blue blazer in a newsroom, looking at the camera with a blurred office background.
Jagran Hindi news homepage: header with logo and navigation, a 'HIGHLIGHTS' box with three items, and the lead news paragraph in Hindi.
दैनिक जागरण की वेबसाइट में पब्लिश खबर

नोएडा। वरिष्ठ टीवी पत्रकार और टाइम्स नाउ नवभारत की वाइस प्रेसिडेंट एवं एग्जीक्यूटिव एडिटर रूबिका लियाकत को कथित तौर पर जान से मारने की धमकियां मिलने का मामला सामने आया है। इस संबंध में उनके पति नवेद कुरैशी की शिकायत पर नोएडा के सेक्टर-39 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

चेतना मंच नामक न्यूज वेबसाइट के अनुसार, पुलिस ने शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 351(4) के तहत एफआईआर दर्ज की है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि पिछले करीब एक महीने से रूबिका लियाकत के मोबाइल फोन पर अलग-अलग अज्ञात नंबरों से लगातार धमकी भरे कॉल और संदेश आ रहे हैं।

जान से मारने की धमकी का आरोप

एफआईआर के अनुसार, कॉल करने वाले लोग उन्हें जान से मारने और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दे रहे हैं। शिकायत में कहा गया है कि इन धमकियों के कारण पूरा परिवार भय और मानसिक तनाव के माहौल में रह रहा है।

सबसे गंभीर आरोप यह है कि धमकी देने वाले लोग रूबिका लियाकत की दैनिक गतिविधियों, उनके आने-जाने और विभिन्न स्थानों पर मौजूदगी की जानकारी भी साझा कर रहे हैं। इससे परिवार को आशंका है कि उनकी लगातार निगरानी की जा रही है या किसी माध्यम से उनकी लोकेशन ट्रैक की जा रही है।

पुलिस से तकनीकी जांच की मांग

शिकायतकर्ता ने पुलिस से धमकी देने वाले मोबाइल नंबरों की विस्तृत तकनीकी जांच कराने की मांग की है। इसके तहत कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR), इंटरनेट प्रोटोकॉल डिटेल रिकॉर्ड (IPDR), लोकेशन विश्लेषण और डिजिटल फॉरेंसिक जांच कराने का अनुरोध किया गया है, ताकि आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सके।

साथ ही दूरसंचार सेवा प्रदाताओं से संबंधित जानकारी जुटाकर डिजिटल साक्ष्यों को सुरक्षित रखने की भी मांग की गई है।

सुरक्षा उपलब्ध कराने का अनुरोध

एफआईआर में रूबिका लियाकत और उनके परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस सुरक्षा, नियमित गश्त और अन्य आवश्यक सुरक्षा उपाय उपलब्ध कराने का भी अनुरोध किया गया है। शिकायतकर्ता ने कहा है कि उनके पास मौजूद कॉल लॉग, संदिग्ध मोबाइल नंबरों का विवरण और अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य जांच एजेंसी को उपलब्ध कराए जाएंगे।

पुलिस ने शुरू की जांच

सेक्टर-39 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस धमकी देने वाले नंबरों की पड़ताल कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि कॉल करने वाले व्यक्ति की पहचान क्या है तथा धमकियों के पीछे उसका उद्देश्य क्या था। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन