Connect with us

Hi, what are you looking for?

छत्तीसगढ़

सड़क के गड्ढे में बैठी रिपोर्टर की फोटो हुई वायरल, अगले ही दिन बदली तस्वीर!

रायपुर- छत्तीसगढ़ के रायपुर में एक सड़क में बड़ा गड्ढा हो गया। 30 सितंबर को विस्तार न्यूज़ की रिपोर्टर रुचि निर्लकर ने उसी सड़क के गड्ढे से बैठकर रिपोर्टिंग की।

रुचि की तस्वीर और रिपोर्ट खूब वायरल हुई। सरकारी अमले ने इसका संज्ञान लिया और अगले ही दिन यानी 1 अक्तूबर को सड़क को दुरस्त करवा दिया गया।


Before-and-after street repair: 30/09/26 a woman sits in a large crater on a damaged road; 01/10/26 a woman sits cross‑legged on the repaired pavement with debris cleared.

कुछ लोग कहते हैं टीवी रिपोर्टर ड्रामा करते हैं मगर बात ड्रामे की नहीं कुछ नया, नया तरीके से करके दिखाने की कोशिश होती है,
Vistaar News की रिपोर्टर रुचि निर्मलकर ने रायपुर शहर के बाहर बाढ़ में बहे पुल पर जब इस तरह पुल के गड्ढों पर बैठकर रिपोर्टिंग की तो लोगों ने नाक भौं सिकोड़ी मगर पुल के गड्ढों के बीच बैठी रिपोर्टर की फोटो वायरल हुई तो सरकार की आंखें खुली और अगले ही दिन सड़क तैयार थी, दूसरी फोटो में रुचि रिपोर्टर की खुशी सड़क पर बैठकर देखते ही बनती है, शाबाश रुचि,, ये हम नहीं उस सड़क से गुजरने वाले भी कह रहे हैं सुन सको तो उनकी चेहरे की खुशी देखो।
-बृजेश राजपूत, वरिष्ठ पत्रकार

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन