Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

PMO TAPES : सुप्रीम कोर्ट के जज से लेकर सांसद तक सब बिकाऊ हैं…

Vikash Singh : सुप्रीम कोर्ट के एक वकील सुरेन उप्पल ने एक सनसनीखेज खुलासा किया है… इस खुलासे ने ये जाहिर कर दिया है कि कैसे एक पैसेवाला ताकतवर इंसान सारे सिस्टम को हाइजेक कर सरकार और न्यायपालिका को भी नतमस्तक कर सकता है…ऐसा नहीं कि ये मामला अब संज्ञान में आया है…बल्कि सालों से पूरा मामला सरकार की जानकारी में है…लेकिन सरकार आज भी उसके पैसे के पावर के सामने नतमस्तक है…

मामला तब का है जब प्रमोद महाजन तब टेलीकॉम मंत्री थे और उनके टेलीफोन की हर काल देश की ही एक टेलीकॉम कम्पनी रिकॉर्ड कर रही थी. इस तरह आईएस अधिकारी एन के सिंह तब पीएमओ के सबसे ताकतवर नौकरशाह थे लेकिन टेलीकॉम कम्पनी एस्सार ने पीएमओ में भी सेंध लगा दी थी. एस्सार ने प्रमोद महाजन के अलावा जसवंत सिंह, पियूष गोयल, मुलायम सिंह यादव, सुरेश प्रभु, प्रफुल पटेल, राम नायक, अमर सिंह जैसे वरिष्ठ नेताओं के फोन गैर कानूनी तरीके से टैप किये. यही नहीं अमिताभ बच्चन और सुब्रत रॉय के अलावा मुकेश अम्बानी और अनिल अम्बानी जैसी शख्सियत की गोपनीय बातें भी रिकॉर्ड की गई.

सुप्रीम कोर्ट के जज से लेकर सांसद तक सब बिकाऊ हैं… अहम लोगों की फोन पर बातचीत भले ही गैर कानूनी तरीके से रिकॉर्ड की गई लेकिन इन बातों से ये ज़ाहिर होता है की कैसे उद्योगपति और नेता मिलकर देश खरीद रहे थे. नियमों को ताक पर रखकर अरबों रूपए के मोबाइल सर्विस लाइसेंस बेचे जा रहे थे. अरबों रूपए के गैस ब्लॉक फोन पर नीलम हो रहे थे. शेयर घोटाले पर बनी संसदीय समिति से खुले आम डील हो रही थी. मंत्रियों के ट्रांसफर रोकने के लिए सांसदों को पैसे देकर पीएम पर दबाव बनाया जा रहा था. लोन माफ़ करने के लिए सरकारी बैंकों के अध्यक्ष ब्लैकमेल हो रहे थे. और बिकने वाले लोगों में सुप्रीम कोर्ट के जज भी थे. गुनाहों की फेहरिस्त बहुत लम्बी है….अगर सारे मामले खुलकर सामने आ गए…तो बड़ा भूचाल आ सकता है…

विकाश सिंह के एफबी वॉल से.

इसे भी पढ़ें….

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन