Connect with us

Hi, what are you looking for?

वेब-सिनेमा

भाजपा सांसद संबित पात्रा ने पत्रकार अजीत अंजुम को QR भेजकर मांगी 65 हजार रुपये की मदद!

QR code for UPI payment with 'Pay with UPI' label visible beneath

अनुगुल (ओडिशा)। पुरी से भाजपा सांसद संबित पात्रा द्वारा वरिष्ठ पत्रकार और यूट्यूबर अजीत अंजुम से रुपये मांगे जाने का एक सीन सामने आया है। अजीत अंजुम ने रुपये मांगे जाने का स्क्रीनशॉट भी सोशल मीडिया पर साझा किया है।

वरिष्ठ पत्रकार एवं यूट्यूबर अजीत अंजुम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर साझा की। उन्होंने बताया कि रविवार दोपहर उन्हें संबित पात्रा के व्हाट्सएप नंबर से एक संदेश मिला, जिसमें लिखा था, “हैलो, मुझे थोड़ी मदद चाहिए।”

क्यूआर कोड भेजकर मांगे 65 हजार रुपये

अजीत अंजुम के अनुसार, शुरुआत में उन्हें हैरानी हुई कि एक सांसद उनसे आर्थिक मदद क्यों मांग रहे हैं, जबकि पिछले पांच-सात वर्षों से दोनों के बीच कोई बातचीत नहीं हुई थी। संदेह होने पर उन्होंने व्हाट्सएप कॉल के जरिए संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।

कुछ देर बाद उसी नंबर से एक क्यूआर कोड भेजा गया और 65 हजार रुपये ट्रांसफर करने का अनुरोध किया गया। इसके बाद उन्हें आशंका हुई कि संबित पात्रा का व्हाट्सएप अकाउंट हैक हो चुका है और कोई साइबर ठग उनके संपर्कों को निशाना बनाकर पैसे ऐंठने की कोशिश कर रहा है।

अजीत अंजुम ने अपने एफबी पोस्ट के साथ कथित व्हाट्सएप चैट का स्क्रीनशॉट भी साझा किया है।

आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार

समाचार लिखे जाने तक भाजपा सांसद संबित पात्रा की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान या स्पष्टीकरण जारी नहीं किया गया था।

साइबर विशेषज्ञों की सलाह

साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि यदि किसी परिचित के नाम या नंबर से अचानक पैसों की मांग वाला संदेश मिले, तो बिना पुष्टि किए किसी भी तरह का भुगतान न करें। पहले संबंधित व्यक्ति से फोन कॉल या किसी अन्य विश्वसनीय माध्यम से संपर्क कर संदेश की सत्यता की पुष्टि अवश्य कर लें, क्योंकि ऐसे मामलों में हैक किए गए अकाउंट या फर्जी पहचान के जरिए साइबर ठगी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं।


WhatsApp chat screenshot showing a scam conversation in English and Hindi, accusing the other person of fraud and demanding cash via UPI/phone pay.

बीजेपी सांसद संबित पात्रा के व्हाट्सएप्प से आज दोपहर एक मैसेज आया -Hello, I need a little help.
पहले तो मैं चौंका कि बीजेपी के MP को आखिर मुझसे किस तरह के हेल्प की ज़रूरत पड़ गई. जबकि पांच सात सालों से हमारी कभी बात नहीं हुई है. मैंने व्हाट्सएप पर कॉल किया. नहीं उठा. उसके बाद एक QR कोड भेजकर मुझसे 65000 रुपए मांगे गए. समझ में आ गया कि संबित का वाट्सएप्प हैक हुआ है और उनके कॉन्टैक्ट नंबर वालों को ऐसा मैसेज भेजकर हैकर ठगी कर रहा है.
उसके बाद के संवाद का स्क्रीन शॉट यहां डाल रहा हूं.
-अजीत अंजुम


पढ़ें संबित पात्रा का पक्ष-

Facebook post by Dr. Sambit Patra in Hindi declaring his WhatsApp number was hacked, describing fraudulent messages asking for money, and urging followers to ignore such requests and report scams.
Facebook post by Dr. Sambit Patra in Hindi stating his WhatsApp account was hacked and resolved with Cyber Cell assistance; profile picture with verified badge, timestamp, and engagement icons visible.
Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन