Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

रिपोर्टर ने पूछा रात का रेट, सनी लियोनी ने जवाब में जड़ा थप्पड़

सूरत। सनी लियोनी का अतीत उनका पीछा नहीं छोड़ता है। कितना भी कर लें लेकिन उनकी पॉर्न स्‍टार इमेज बीच में आ जाती है। होली के मौके पर एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंची सनी से एक रिपोर्टर ने पूछ लिया कि उनके ‘नाइट प्रोग्राम’ का क्‍या रेट है? ये सवाल सुन सनी को इतना गुस्‍सा आया कि उन्‍होंने रिपोर्टर के गाल पर थप्‍पड़ जड़ कर दिया। देशभर में गुरुवार को होली की धूम रही लेकिन कई बालीवुड स्टार्स ऐसे भी थे, जो कॉन्सर्ट करने में भी व्यस्त रहे। उन्हीं में से एक हैं सनी लियोनी। उनका कार्यक्रम सूरत में था। वो गुरुवार को कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए सूरत पहुंचीं। वहां उनका दीदार करने के लिए युवाओं में जबरदस्त क्रेज रहा। लेकिन भीड़ में कुछ ऐसे भी थे, जो सनी को लेकर अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहे थे।

अब सनी ठहरीं एक पोर्न स्टार…हजारों की भीड़ में जहां उनके फैन थे, वहीं उनमें से कुछ मनचले भी थे…उनका व्यवहार सनी को रास नहीं आया। हालांकि इस बीच सनी ने उन हजारों फैन्स को निराश नहीं किया, जो वाकई उन्हें देखने आए थे। लिहाजा सनी ने हाथ उठाकर सबका अभिवादन किया। फ्लाइंग किस भी किया। लेकिन इसी बीच कुछ ऐसा हुआ कि वह सनी को भी सहन नहीं हुआ और गुस्से में आकर एक लड़के को जोर का थप्पड़ जड़ दिया।

दरअसल, हुआ यूं कि होटल में एक रिपोर्टर ने उनसे कुछ ऐसा सवाल कर दिया, जो बेहद अश्लील और अभद्र था। इस पर सनी गुस्से से लाल-पीली हो गईं। आव देखा, ना ताव…उस रिपोर्टर को चांटा मार दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बातया कि ये रिपोर्टर प्रोगाम मैनेजमेंट का आई कार्ड लेकर पहुंचा था। इस वाकये के बाद सनी इतनी अपसेट हो गई थीं कि उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस करने से भी इनकार कर दिया। लेकिन बाद में उन्होंने समझदारी दिखाते हुए आयाजकों को निराश नहीं किया और कार्यक्रम को पूरा किया।

एक अंग्रेजी वेबसाइट के मुताबिक, रिपोर्टर ने सनी से पूछा कि पहले आप पोर्न स्टार थीं और अब फिल्म स्टार हैं, तो अब आप नाइट प्रोग्राम का कितना चार्ज करती हैं? सवाल शायद सनी को समझ नहीं आया, इसलिए उन्होंने सवाल को दोहराने के लिए कहा। रिपोर्टर ने अपना सवाल दोहराया…इस बार सनी को न सिर्फ सवाल समझ में आया, बल्कि तुरंत रिपोर्टर के गाल पर एक थप्पड़ जड़ दिया। इस मौके पर सनी के पति डेनियल भी मौजूद थे। उन्होंने कहा, हम पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराएंगे, क्योंकि उस शख्स को जवाब सनी ने दे दिया है। लेकिन वहां उनके साथ जो कुछ भी हुआ, उसके बाद वो गुजरात आने से पहले जरूर सोचेंगी। सनी के पति डेनियल ने घटना के बाद कहा, ‘सनी ने गंदा सवाल पूछने वाले रिपोर्टर को सही जवाब दे दिया है। इसलिए इस घटना की हम पुलिस में शिकायत नहीं करेंगे। लेकिन गुजरात में हुए इस अभद्र व्‍यवहार को हम शायद ही कभी भूला पाएं। अगली बार गुजरात आने से पहले हम हजार पर सोचेंगे।’

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
2 Comments

2 Comments

  1. RAKESH KUMAR

    March 26, 2016 at 8:06 am

    सनी लियॉन की अगली फिल्म का नाम ” वन नाईट स्टैंड” ही है
    जो 8 अप्रैल को रिलीज़ होने वाली है

  2. devanand

    May 24, 2016 at 8:04 am

    केस तो उल्टा पत्रकार को करना चाहिए …पत्रकारों का प्रश्न अगर किसी को समझ में नही आयेगा तो क्या थप्पड़ मारेंगा…. ज्यादातर ऐक्टर किसी भी प्रोग्राम में जाने के लिए एक शुल्क लेते है …
    इसी सवाल का जवाब बेहुदी सनी को समझ नही आया होगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन