Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

एबीपी न्यूज़ चैनल हेड संत प्रसाद का हो गया इस्तीफ़ा!

एबीपी न्यूज़ से बहुत बड़ी ख़बर आ रही है। चैनल हेड संत प्रसाद ने रिजाइन कर दिया है। वे सीनियर वाईस प्रेसिडेंट के पद पर कार्यरत थे। देखें उनके इस्तीफ़े की जानकारी देता ये नोटिस जो डायरेक्टर की तरफ़ से जारी किया गया है-

ज्ञात हो कि कुछ दिन पहले ही चैनल के सीईओ अविनाश पांडेय ने रिजाइन कर दिया था। बताया जा रहा है कि चैनल के संपूर्ण संचालन का जिम्मा अब रजनीश आहूजा के कंधों पर रहेगा।

संत प्रसाद के इस्तीफ़ा देने से एबीपी न्यूज़ में हड़कंप का माहौल है। चर्चा है कि इनके जाने के बाद अब कई लोग इस्तीफ़ा दे सकते हैं या हटाये जा सकते हैं।

कहा जा रहा है कि संत प्रसाद टीआरपी गुरु बनकर एबीपी न्यूज़ आए थे लेकिन टीआरपी बढ़ा नहीं पाये। इसका ख़ामियाज़ा उन्हें उठाना पड़ा।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. Dhruv sinha

    September 22, 2024 at 10:40 pm

    सुना है अदानी के चैनल में जा रहे हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन