Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

संतोष पांडेय और अनुराग मिश्र ईटीवी पहुंचे, वेद की विदाई, प्रवीण का इस्तीफा, विनोद सिंह हटे

दैनिक भास्कर और राजस्थान पत्रिका जैसे अखबारों में काम करने के बाद संतोष पांडेय ने अब ईटीवी भारत के साथ नई पारी की शुरुआत की है। उन्हें यहां पर सीनियर कन्टेन्ट एडिटर बनाया गया है। इनकी पोस्टिंग हैदराबाद में है।  सन्तोष पांडेय जौनपर के रहने वाले हैं। इससे पहले संतोष पांडेय राजस्थान पत्रिका के डिजिटल विंग पत्रिका.कॉम के आगरा कार्यालय में कार्यरत थे। उन्होंने यूपी विधान सभाचुनाव 2017 में शानदार रिपोर्टिंग की थी। पत्रिका के ‘जागो जनमत अभियान’ को उन्होंने लीड किया था। दैनिक भास्कर के एग्रो भास्कर हरियाणा के लांचिंग सदस्यों में से एक थे।

एक अन्य जानकारी के अनुसार लखनऊ के अनुराग मिश्र ने चीफ़ कन्टेन्ट एडिटर के पद पर ईटीवी भारत हैदराबाद के साथ नई पारी की शुरुआत की है.

मऊ से खबर आ रही है कि ईटीवी के पत्रकार वेद मिश्रा को संस्थान से कार्यमुक्त कर दिया गया है.

सुपौल( बिहार) से खबर है कि प्रवीण गोविन्द ने प्रभात खबर से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने इस बाबत मेल पर प्रभात खबर, भागलपुर के संपादक को सूचना दे दी है. सुपौल आफिस की खराब हालत का जिक्र करते हुए प्रवीण गोविंद ने त्यागपत्र में लिखा है कि उनके लिए अराजकता की स्थिति में काम करना कठिन है. स्वाभिमान बेचकर पत्रकारिता नहीं कर सकने के कारण वह स्वेच्छा से त्यागपत्र दे रहे हैं.

देवरिया से सूचना है कि न्यूज़ फॉक्स के ब्यूरो चीफ पद से विनोद सिंह को हटा दिया गया है. न्यूज फाक्स हिंदी दैनिक अखबार गोरखपुर से प्रकाशित होता है. अभी किसी नए ब्यूरो चीफ की नियुक्ति नहीं की गई है.

Local News Community
1 Comment

1 Comment

  1. Rajesh Mishra

    December 27, 2017 at 6:36 pm

    Videocon d2h per News state up/uk,Bharat Samachar,Samachar plus,National Voice & Aastha bhajan channels kyu nhi add ho rhe hai…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन