Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

तेंदुआ के हमले में छत्तीसगढ़ के टीवी जर्नलिस्ट संतोष साहू बुरी तरह घायल

बया (छत्तीसगढ़)। कसडोल उपवनमंडल अंतर्गत अर्जुनी वन परिक्षेत्र के ग्राम मानपुर में तेंदुआ के हमले से रेंजर व एक निजी चैनल का रिपोर्टर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को रायपुर के अंबेडकर अस्पताल में रिफर किया गया जहां रेजर की हालत गंभीर बताई गई है। सोमवार को ग्राम मानपुर में तेंदुआ घुस गया जिसे देख सैकड़ों ग्रामीण घेर लिए।  ग्रामीणों ने इसकी सूचना अर्जुनी वन परिक्षेत्र अधिकारी पीपी पटेल को दी। जिस पर श्री पटेल वन विभाग अमला के साथ मौके पर पहुंचे और लकड़ी का घेरा बनाकर तेंदुआ को पकड़ने की कोशिश की।

उक्त लकड़ी के घेरा को कूदकर तेंदुआ बाहर निकल गया और पास में खड़े श्री पटेल और एक निजी चैनल के रिपोर्टर संतोष साहू पर हमला कर दिया। श्री पटेल के सिर व घुटने के नीचे गंभीर चोटें आई है। घायल श्री पटेल व संतोष को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पिथौरा लाया गया जहां स्थिति गंभीर देख रायपुर रिफर किया गया है। तेंदुआ के हमले से मानपुर सहित आसपास के गांवों में दहशत का माहौल है। बताया गया कि मंगलवार को करीब 4-5 सौ ग्रामीण डंडा, भाला लेकर उक्त तेंदुआ को मारने के लिए जंगलों में खोजबीन कर रहे थे। वहीं वन विभाग द्वारा तेंदुआ को पकड़ने पिंजरा मंगवा लिया गया है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन