Connect with us

Hi, what are you looking for?

वेब-सिनेमा

वो समय दूर नहीं जब सत्ता से सवाल पूछने पर उपद्रवी मीडिया संस्थानों और स्टूडियो तक पहुंच जाएंगे- गरिमा सिंह

वरिष्ठ पत्रकार गरिमा सिंह जी ने News 24 से इस्तीफा देने के करीब 27 दिन बाद सोशल मीडिया पर पहली बार खुलकर अपनी बात रखी।

उन्होंने कहा कि देश में ऐसा समय दूर नहीं जब सत्ता से सवाल पूछने पर उपद्रवी लोग मीडिया संस्थानों और स्टूडियो तक पहुंच जाएंगे।

उन्होंने कहा कि पिछले तीन वर्षों तक उन्होंने पूरी ईमानदारी से सत्ता से सवाल पूछे, लेकिन एक समय ऐसा आया जब उन्हें महसूस हुआ कि अब पहले जैसी स्वतंत्रता से सवाल करना संभव नहीं रह गया। इसी वजह से उन्होंने इस्तीफा देने का फैसला किया।

गरिमा सिंह ने कहा कि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य सत्ता से सवाल पूछना और जनता की आवाज़ को सामने लाना है। उनका मानना है कि अगर पत्रकार स्वतंत्र होकर सवाल नहीं पूछ पाएंगे, तो इसका असर लोकतंत्र पर भी पड़ेगा।


रोहिताश माथुर-

शानदार पत्रकारिता की मिसाल है गरिमा सिंह जी। :

20 साल से ज्यादा का पत्रकारिता सफर, कई बड़े न्यूज़ संस्थानों में अहम जिम्मेदारियां, और अब एक नया अध्याय।

वरिष्ठ टीवी पत्रकार और न्यूज़ एंकर गरिमा सिंह ने लगभग तीन वर्षों तक News 24 के लोकप्रिय प्राइम-टाइम शो “सबसे बड़ा सवाल” में सीनियर एग्जीक्यूटिव एडिटर के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभाने के बाद इस्तीफा दे दिया है।

वर्ष 2003 से शुरू हुए अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने ज़ी न्यूज़, टोटल टीवी, सहारा मीडिया, भारत एक्सप्रेस और न्यूज़ 24 जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों में काम किया। उनकी पहचान हमेशा बेबाक एंकरिंग, तीखे राजनीतिक सवालों और सत्ता से सीधे जवाब मांगने वाली पत्रकार के रूप में रही है।

न्यूज़ 24 से इस्तीफे के कुछ सप्ताह बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर लाइव आकर मीडिया की स्वतंत्रता, पत्रकारिता की चुनौतियों और सत्ता से सवाल पूछने की जिम्मेदारी पर खुलकर अपनी बात रखी।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन