Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

सत्यम बघेल RT India से जुड़े, श्रद्धा तुलस्यान की जागरण समूह से नई पारी

मीडिया जगत में पेशेवर बदलावों का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में दो युवा पत्रकारों ने प्रतिष्ठित संस्थानों में नई जिम्मेदारियां संभाली हैं और अपने नए सफर की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से साझा की है।


सत्यम बघेल बने RT India के असिस्टेंट एडिटर

कासगंज और मथुरा से ताल्लुक रखने वाले पत्रकार सत्यम बघेल ने RT India (Russia Today India) में Assistant Editor के पद पर नई पारी शुरू की है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में इस नई जिम्मेदारी की जानकारी देते हुए उत्साह व्यक्त किया।

सत्यम बघेल देश के प्रतिष्ठित मीडिया शिक्षण संस्थान भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) के पूर्व छात्र हैं। आरटी इंडिया से पहले वह एनडीटीवी और आजतक जैसे देश के स्थापित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों क्षेत्रों का अनुभव रखने वाले सत्यम की यह नई पारी उनके पेशेवर सफर का महत्वपूर्ण पड़ाव मानी जा रही है।


जागरण न्यू मीडिया बिजनेस से जुड़ीं श्रद्धा तुलस्यान

वहीं, पत्रकार श्रद्धा तुलस्यान ने Jagran New Media Business में Sub Editor के रूप में नई जिम्मेदारी संभाली है। अपनी नियुक्ति की जानकारी साझा करते हुए उन्होंने कहा कि यह भूमिका उन्हें पत्रकारिता के दो अहम पक्षों—एंकरिंग और लेखन—को एक साथ निभाने का अवसर देगी।

श्रद्धा ने लिखा कि इस नई भूमिका में वह न सिर्फ पर्दे के पीछे खबरों को आकार देंगी, बल्कि उन्हें स्क्रीन पर प्रभावी ढंग से दर्शकों तक भी पहुंचाएंगी। बाजार की जटिल गतिविधियों को समझाना और ऐसी बिजनेस पत्रकारिता करना, जो स्पष्ट, सटीक और प्रभावशाली हो, उनकी प्राथमिकता रहेगी।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन