Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

पत्रकार सविता कुमारी ने प्रभात खबर से शुरू की नई पारी!

Close-up portrait of a woman outdoors, with a floral umbrella behind her and a colorful backdrop behind her head.

खेती किसानी टाल दियारा, वंचित समाज और सबसे कमजोर के हक की पत्रकारिता के लिए संकल्पवान पत्रकार सविता कुमारी ने दैनिक भास्कर, पटना को अलविदा कहकर प्रभात खबर, पटना से अपने नई पारी की शुरूआत की है।

पिछले वर्ष अमरीका सरकार के आमंत्रण पर अमरीका की यात्रा करने वाली सविता कुमारी की एक खबर को राष्ट्रीय सुर्खी मिली थी, जब एक आईएएस ने एक गरीब स्त्री के साथ बेअदबी की थी और चर्चित पत्रकार अजीत अंजुम ने उस खबर को अपने यूट्यूब पर सम्मान देते हुए सविता की हिम्मत को सलाम किया था।

उम्मीद है कि प्रभात खबर में सविता बेहतर प्रदर्शन करेंगी। दैनिक भास्कर से इस्तीफा की वजह को सविता ने सार्वजनिक नहीं किया है। ज्ञात हो कि एक माह में भास्कर पटना से 3 महिला पत्रकारों ने इस्तीफा दिया है।

भास्कर पटना के लिए महिला पत्रकारों के बिना आधी आबादी की पत्रकारिता जरूर चुनौती भरा काल होगा।

हाल के वर्षों में दैनिक भास्कर पटना के संपादक से परेशान होकर दो दर्जन से ज्यादा पत्रकारों ने भास्कर से त्यागपत्र दिया है। जिसमें प्रसिद्ध जनकवि बाबा नागार्जुन के दौहित्र भी शामिल हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन