Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

क्या 75 के शाहिद सिद्दीकी ने 12 वर्ष की उम्र में नेहरू का इंटरव्यू लिया था, जो 1964 में गुजर गए थे?

शंभुनाथ शुक्ला-

शाहिद सिद्दीकी एक पूर्व सांसद हैं और नई दुनिया नाम के उर्दू पेपर के संपादक हैं। हर साल चुन-चुन कर पत्रकारों को पुरस्कार बांटते हैं। आजकल सोशल मीडिया पर रील बना कर डालते हैं।

एक रील में मैंने उनको सुना। वे ख़ुद कह रहे हैं कि मैंने अब तक के सारे पीएम का इंटरव्यू किया हुआ है। नेहरू से मोदी तक। उम्र उनकी 75 साल है और नेहरू को मरे 62 वर्ष हो गये। क्या उन्होंने 12 वर्ष की उम्र में उन नेहरू जी का इंटरव्यू कर लिया था, जो 1964 में गुज़र गए थे।

अब या तो ये संपादक महोदय दून की हाँकते हैं अथवा कलियुग के अभिमन्यु हैं, जो गर्भ से चक्रव्यूह भेदने की कला सीख कर आए थे। मगर उनसे सवाल कौन करे सब तो उनसे पुरस्कृत हो चुके हैं! पैदाइश भी 15 अगस्त 1951 है। मुझे तो लगता है कि तारीख भी गढ़ ली।

नेहरू जी की मृत्यु के समय मैं ९ साल का था। मैंने उनका इंटरव्यू तो दूर उन्हें देखा भी नहीं था। लेकिन जब उनकी मृत्यु हुई तो पूरे परिवार के साथ मैं भी रोया था। उनकी अस्थियां जब प्रवाहित हुईं तब पिता जी प्रयागराज ले गए थे।

मेरे पिता और दादा ने उनको देखा था। दादा ने तो गांधी जी को भी देखा था। मैं कह सकता हूँ कि नेहरू जी के प्रधानमंत्री के काल को मैंने देखा था। पर इंटरव्यू एक अलग चीज़ है।

संबंधित रील का लिंक- नेहरू से मोदी तक

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
2 Comments

2 Comments

  1. Tasleem Ahmed

    June 15, 2026 at 2:50 pm

    जिस सन्दर्भ में इतनी बड़ी टिप्पणी कर रहे हैं, उस reel का link भी डाल देते तो आपकी बात भरोसे के काबिल हो जाती।

  2. तसलीम

    June 15, 2026 at 2:51 pm

    जिस सन्दर्भ में इतनी बड़ी टिप्पणी कर रहे हैं, उस reel का link भी डाल देते तो आपकी बात भरोसे के काबिल हो जाती।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन