Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

रिपब्लिक भारत से बतौर प्रिंसिपल कॉरेस्पोंडेंट जुड़े शारंग जोशी!

मीडिया जगत से एक और महत्वपूर्ण नियुक्ति की खबर सामने आई है। न्यूज़24 में सीनियर प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत रहे शारंग जोशी ने संस्थान से इस्तीफा देकर रिपब्लिक भारत की टीम ज्वाइन कर ली है। उन्होंने नोएडा स्थित रिपब्लिक भारत के मुख्यालय में प्रिंसिपल कॉरेस्पोंडेंट के रूप में नई पारी शुरू की है।

हिंदी न्यूज मीडिया में एक और बड़ा मूवमेंट हुआ है। न्यूज़24 के सीनियर प्रोड्यूसर शारंग जोशी ने संस्थान से इस्तीफा देकर रिपब्लिक भारत का दामन थाम लिया है। उन्होंने रिपब्लिक भारत में प्रिंसिपल कॉरेस्पोंडेंट के पद पर ज्वाइन किया है।

अपनी नई पारी की जानकारी शारंग जोशी ने सोशल मीडिया के जरिए साझा की। फेसबुक पर उन्होंने लिखा, “श्री हनुमान जी महाराज, मां शाकम्भरी देवी, भूतेश्वर बाबा ने आज रिपब्लिक भारत (R. Bharat) हेड ऑफिस, नोएडा में बतौर प्रिंसिपल कॉरेस्पोंडेंट ज्वाइन करवाया। जिस-जिसने मुझे प्रेरित किया, उन सबका हृदय से आभार। मेरी जन्मभूमि सहारनपुर की धरा को भी कोटि-कोटि नमन।”

शारंग जोशी लंबे समय से टीवी पत्रकारिता से जुड़े रहे हैं और न्यूज़24 में सीनियर प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत थे। अब रिपब्लिक भारत में रिपोर्टिंग की नई जिम्मेदारी के साथ उन्होंने अपने करियर की नई शुरुआत की है।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन