Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

क्या लगता है मोदी सरकार शेखर सुमन का शो चलने देगी? देखें वीडियो

चर्चित अभिनेता व कॉमेडियन शेखर सुमन की एक बार फिर छोटे पर्दे पर वापसी हुई है। वह शेखर टूनाईट नामक शो होस्ट करते नजर आ रहे हैं। इन एपिसोड्स में वह कभी राघव चड्ढा तो कभी नरेंद्र मोदी पर तीखी टिप्पणियां करते नजर आ रहे हैं। जिसके बाद एक तबका कह रहा है कि क्या सरकार इसे चलने देगी? नीचे पढ़ें…


नरगिस बानो-

कॉमेडी किंग शेखर सुमन अब प्रधानमंत्री के 56 इंच के सीने पर सवाल उठा रहे है,

14 साल बाद शेखर सुमन ने कॉमेडी शो में वापसी करते हुए ”शेखर टूनाईट ” नाम से एक शो बनाया जिसमे उन्होंने जमकर केंद्र सरकार की आलोचना की,

शेखर सुमन का कहना है कि “56 इंच छाती के सामने 52 सेकंड का कार्टून वीडियो भारी पड़ गए और उसे नेशनल सिक्योरिटी का रीजन देकर डिलीट करवा दिया, इंटरनेट पर आलोचना करने पर पाबंदी लगा दी”


शेखर सुमन का शो लौट आया है, आपने देखा?
क्या लगता है? सरकार चलने देगी? -अशोक कुमार पांडेय

पंकज वर्मा-
बढ़िया शो है। कल ही शाम में इसका पहला एपिसोड रिलीज हुआ, जिसे एक बैठक में पूरा देख लिया। कपिल शर्मा और अन्य स्टैंड अप कॉमेडियन से बहुत बढ़कर लगा।
नितिन गडकरी को मेहमान के तौर पर बुलाया गया था। लगा, भक्ति शुरू होगी। पर गडकरी ने मोदी सरकार, राघव चड्ढा जैसों पर जबरदस्त कटाक्ष कर दिल जीत लिया। नेटफ्लिक्स लेवल का शो है, पर यूट्यूब पर स्ट्रीम है। यूट्यूब के लिए सम्मान की बात है। आगे देखते हैं, स्तर कैसा बना रहता है? शुभकामनाएं

सतेंद्र शुक्ला-
मुझे नहीं लगता जिस प्रकार की राजनीतिक कटाक्ष वाली कॉमेडी शेखर अटल के समय पर शो में करते थे उस लेवल की कॉमेडी वो मोदी के समय पर कर पाएंगे….. क्योंकि ना तो सरकार वैसी रही और ना ही जनता….और मुझे तो ये भी लगता है के सरकार तो थोड़ा रहम भी कर दे भक्तों की भीड़ तो सहन ही नहीं कर पाएगी। तुरंत देश के किसी कोने पर किसी भक्त की भावना आहत होगी और तुरत से FIR…..फिर लगाते रहो… अग्रिम जमानत के लिए चक्कर।

मोहम्मद अनस-
मुझे लगता है सरकार की सेटिंग से ही ऑन-एयर हो रहा है। नितिन गडकरी वाला एपिसोड देखा। सब कुछ तो सरकार के मतलब का था।
कुछ प्रोग्राम जान के भी खुले छोड़ जाते हैं ताके समझा सकें हमारे यहां कितनी फ़्रीडम है।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन